बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन हमारे देश-प्रदेश के साथ-साथ सिंगरौली कोरोना संकट से जूझ रहा है वही आज ही एक केस कोरोना पॉजीटिव पाया गया है जिसमे जिले के प्रवासी मजदूरों व छात्रों का आना-जाना लगातार हो रहा है वही बाहर के प्रदेशों से लोग आ रहे हैं 14 दिन तक उनको होम क्वारेंटाइन रखना है और हमारे जिले में 26 सौ कोरोना वालंटियर बनाये गये हैं जो सतत् निगरानी रख रहे हैं उक्त बातें पुलिस कप्तान टीके विद्यार्थी ने कोतवाली में आयोजित ग्राम एवं नगर रक्षा समिति सम्मेलन में कहा और श्री विद्यार्थी ने आगे कहा कि यदि कोई व्यक्ति हमारे बीच आकर रहने लगता है तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि वह व्यक्ति कहां से आया है सही है कि नहीं इन सबकी निगरानी रखते हुए मेडिकल टीम को बुलाया जाय जो स्कैनिंग करे और साथ ही मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें और अपने साथ सेनेटाइजर जरूर रखें और अगर आप सुरक्षित रहेंगे तो किसी अन्य को भी सुरक्षित रहने की सलाह दे सकते हैं और ग्राम एवं रक्षा समिति हर ग्राम व मोहल्लों में हैं।

अब आप सबकी जरूरत है अब इस कोरोना महामारी के बीच हमारी गतिविधियां भी बिगड़ी है ।
रक्षा समिति के साथी अपने गांव की जिम्मेदारी लें
समितियों को सम्बोधित करते हुये पुलिस कप्तान ने कहा कि बेरोजगारी बढऩे से कहीं न कहीं अपराधिक गतिविधियों में भी बढ़ोत्तरी होगी और ज्यादातर लोग अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होंगे और इसलिए जिस गांव-मोहल्ले में हमारे वालंटियर रहते हैं वहां सतर्क रहें और ऐसे लोगों पर नजर रखें, जिले के सभी थानों में सुनिश्चित कराया गया है कि शनिवार और रविवार को थाने में अपराध से जुड़े अपराधियों को बुलाकर उनकी गतिविधियों की निगरानी रखी जाय और आज आर्थिक स्थिति को भी देखना है हर अपराध पर नजर रखें और कोरोना संक्रमण में दोहरी भूमिका निभानी है और श्री विद्यार्थी ने आगे कहा कि रक्षा समिति के साथी अपने गांव की जिम्मेदारी लें साथ ही आप सभी का सम्मान होगा व आपकी बात सुनी जायेगी और हमारे अधिकारी संवेदनशील हैं आप सबकी बात जरूर सुनेंगे।
इस अवसर पर सीएसपी देवेश कुमार पाठक, व्यापार मण्डल अध्यक्ष- राजाराम केशरी ने भी अपने वक्तव्य दिये और इस सम्मेलन में शासन चौकी प्रभारी एसआई- प्रियंका मिश्रा, खुटार चौकी प्रभारी- नीरज सिंह चौहान सहित ग्राम रक्षा समिति के सदस्य व वालंटियर सहित आमजन मौजूद रहे।

इसी प्रकार जयन्त चौकी प्रभारी एसआई- महेंद्र पटेल के द्वारा ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के वॉलिंटियर को जयंत चौकी परिसर में कोरोना संक्रमण से बचाव व अन्य गतिविधियों के बारे में चौकी में बैठक कर समझाइश देते हुए कहा गया कि आप लोग हमेसा सम्पर्क में बने रहे और अपने क्षेत्र की हर गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देते रहे।।
संक्रमण की चैन बन गयी तो रोकना मुश्किल- अरुण पाण्डेय
ग्राम एवं नगर रक्षा समिति सम्मेलन में नगर रक्षा समिति के सदस्यों व वालंटियरों को संबोधित करते हुए कोतवाली टीआई- अरूण कुमार पाण्डेय ने कहा कि कोरोना वालंटियर्स हर गांव में बनाये गये हैं और इस महामारी से निपटने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है अगर कोई बाहर से आता है तो वह 14 दिन तक होम क्वारेंटाइन होना जरूरी है व गांव में कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो तत्काल सूचना दें और बाजार में समूह में एक साथ खड़ा न हो, भीड़ की स्थिति से बचना अनिवार्य है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बेहद जरूरी है श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि लॉकडाउन का भी एक सीमा है, क्योंकि रोजगार भी जरूरी है और मास्क लगाकर अपना कार्य करें, ताकि इस संक्रमण को रोका जा सके और एक-दो संक्रमण को रोक सकते हैं अगर एक चैन बन गयी तो रोकना मुश्किल हो जायेगा और बेरोजगारी के चलते कहीं न कहीं अपराध भी बढ़ेगा। इसलिए सभी गतिविधियों को रोकना है और घरेलू नौकर व किरायेदारों पर भी नजर बनाये रखें वही उक्त सम्मेलन में भारी संख्या में कोरोना वांटलियर मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal