बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर युवा टीम सिंगरौली और नवजीवन रहवासी कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में विन्ध्यनगर थाने में प्रकृति को समर्पित 10 पौधें रोपे गये ।
वही प्राकृतिक प्रेमी और हर साल आइए साहब पेड़ लगाए शीर्षक से युवा टीम द्वारा हजारों पौधे रोपित करने का अभियान पूर्व चलाये गये वही जिसकी शुरुवात प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में किया जाता है।

नवजीवन रहवासी कल्याण समिति के सचिव एसडी गर्ग ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय स्कूलों और कार्यालयों में चिन्हित करके वृक्षारोपण का अभियान किया जायेगा और इस वर्ष भी 2100 पौधों का लक्ष्य रखा गया है और टीम द्वारा न सिर्फ पौधरोपण किया जाता है बल्कि उसकी सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी ली जाती है और प्रत्येक पौधों में ट्री गार्ड लगाकर उसकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाती है और समय – समय पर विजिट करके उसके संरक्षण की जिम्मेदारी ली जाती है और ऐसे बहुत से परिसर है जहाँ आज पूर्व वर्षो में किये पौधरोपण आज हरे – भरे है और हरियाली से परिपूर्ण है।
थाना प्रभारी ने किया पौधरोपण- थाना प्रभारी राघवेंद्र द्विवेदी ने पौधरोपण की शुरुवात की और उसके बाद सभी पुलिस स्टाफ – रहवासी समिति व टीम युवा के सदस्यो द्वारा पौधरोपण किया गया ।
श्री द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि टीम युवा की सराहना करते हुए कहा कि नवजीवन रहवासी समिति और युवा टीम के माध्यम से जिले में हजारों पौधे रोपित करके उनका संरक्षण किया गया है जिसकी जितनी तारीफ की जाये वो कम है इसलिए इनके योगदान को पौधों की सुरक्षा करके निभाया जायेगा और उन्होंने उपस्थित आरक्षकों को आदेशित किया कि इन पौधों को विशेष सुरक्षा की जानी सुनिश्चित करें।
उक्त अवसर पर विन्ध्यनगर प्रभारी निरीक्षक- राघवेंद्र द्विवेदी, अशोक शर्मा, सहायक उप निरीक्षक- राजबहोर तिवारी, प्रधान आरक्षक- राममिलन तिवारी, उपनिरीक्षक, सुनील पाठक, प्रधान आरक्षक- अमित द्विवेदी, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों में श्रवण सोनी,आंनद पटेल, कमल जागीदार,अजय सिंह,जगत द्विवेदी व अभिमन्यु उपाध्याय, नवजीवन रहवासी कल्याण समिति अध्यक्ष- श्यामलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष बृजेश पांडेय, सचिव- एसडी गर्ग, कोषाध्यक्ष -एसएन बंसल, संयुक्त सचिव – समीर सिंह एवम सदस्यो विनय पांडेय, शिवशान्ति, विद्या बैस उपस्थित रहे।
युवा टीम से इवेंट मैनेजर आशीष शुक्ला,आशुतोष सोनी,राजेश दुबे,कमलेश सोनी,सतीश गुप्ता,अभिलाष जैन,अनिल सोनी,शिव उपाध्याय, पंकज सिंह, शिवप्रसाद विश्वकर्मा,अनुराग शर्मा, अमित शाह, अनुज कुमार, दीपक दुबे,राहुल पटेल, राका विस्वास ने पौधरोपण की तैयारियों और निष्पादन में सहयोग दिया ।
www.badhatakarwa.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal