ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 02/06/2020
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन “कोविड-19” लॉक डाउन के दौरान अन्य प्रदेशों में निवासरत श्रमिको का पलायन जारी है वहीं पंजाब के लुधियाना शहर के बंगा से 2 बसों में लगभग 39 परिवारों के 32 बच्चे है जो एक -एक लाख में रुपये में 2 बसे बुककर बैढन के राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम पहुंचे वही पहले से जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गयी है जिसमे नि:शुल्क में डॉक्टर द्वारा स्क्रीनिंग के बाद भोजन – पानी पैकेट देकर उनके गृह ग्राम बस द्वारा पहुंचाया जा रहा है ।

वही श्रमिक बताते है कि एक से डेढ़ माह से सिंगरौली आने हेतु बस – ट्रेन का इंतजार करते रहे उनको कुछ पता नही चल पाता था और स्थानीय स्तर पर कोई सुविधा नहीं मिली मजबूर होकर एक -एक लाख रुपये में 2 बसें बुक कर राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम पहुंचे हैं जो श्रमिक घिनहा गांव – गोंदवाली – परिहासी – मझिगवां सहित अन्य गांव के रहने वाले हैं जो बस बुक करने में 39 परिवारों के द्वारा रुपये इकठ्ठा कर अपने गृह जिला मुख्यालय सिंगरौली के राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में पहुचे है जहाँ पर जिला प्रशासन द्वारा घर पहुँचाने की व्यवस्था उपलब्ध है ।
मौके पर मुख्य रूप से सिंगरौली नगरीय व ग्रामीण तहसीलदार- जितेंद्र वर्मा, पटवारी- दीपक सिंह, जिला चिकित्सालय के कोरोना योद्धा डॉक्टर – नर्स और नगर निगम के सफाई कर्मी बसों को सैनिटाइजर करते हुये दिखे और ड्यूटी में लगे अन्य अधिकारी – कर्मचारी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal