बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 31 मई 2020 को संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष – राजाराम केशरी के नेतृत्व में कार्य समिति व पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी जिसमें अहम निर्णय लिया गया ।

कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु इस महामारी संकट के समय चौथे लॉक डॉउन के पहले जिले के समस्त दुकानें बंद की गयी थी जो कि शासन – प्रशासन के नियमों के तहत सभी व्यापारी अपनी दुकानें 40 दिनों तक बंद रखें जैसा कि प्रशासन के नियमों के तहत सुबह 9:00 बजे से शायं 5 बजे तक दुकान खोलनें एवं बंद करने का निर्णय लिया और हफ्ते में दो दिन- मंगलवार एवं शुकवार को संपूर्ण जिला में लॉक डॉउन घौषित किया गया जिसको लेकर के जिले के समस्त व्यापारी पालन करते हुये अपना व्यापार चला रहे हैं वही छोटे व्यापारी जैसे-होटेल चाय-नास्ता, चाट -फुल्की चना ठेला – गाड़ी सैलून – ब्यूटीपार्लर एवं अन्य सम्सत छोटे दुकानदारों की गाइड लाइन प्रशासन द्वारा जारी नही होने से वे व्यापारी असमंजस की स्थिति होने के कारण दुकान नही खोल पा रहे है ऐसे छोटे दुकानदारों की गाईड लाइन प्रशासन द्वारा जारी की जानी चाहिये ताकि अपनी रोजी-रोटी चलाकर परिवार का भरण पोषण कर सके।
अनलॉक – 1 पर दुकान खोलनें एवं बंद के समय परिवर्तन के संबंध में चर्चा की गयी कि दुकान का समय सुबह 9:00 बजे से शायं 7 बजे तक किया जाय और साथ ही हफ्ते में एक दिन का पूरा जिला लॉक डॉउन घौषित किया जाय, वही तीसरा यह है कि नो एंट्री के संबंध में चर्चा की गयी कि प्रशासन द्वारा नो एंट्री सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक निर्धारित की गयी है जो कि गाड़ी वालो एवं दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है क्योंकि दोपहर के समय एक-दो घंटे की नो इंट्री नही खुलने से माल की लोडिंग एवं अनलोडिंग में दिक्कतें हो रही क्योंकि गाड़ी में कई जगहों का माल लोड होता है जिससे गाड़िया एक -जगह से दूसरी जगह नही पहुँच पाता है वही मजदुरो की भी समस्या बनी हुईं है वे रात में माल उतारने का दोगुना से अधिक पैसा मांगने के बाद भी काम नहीं होता है इसके पहले जैसा दोपहर में दो घंटे की छूट दी जाय तो सारी समस्या का हल हो सकता है वही वर्तमान में स्कूल-कालेज बंद है साथ ही बसों का संचालन भी बंद होने से बाजार में पब्लिक भी नही आ रही है इसलिये देश की अर्थव्यवस्था एवं व्यापारियो के हितों को ध्यान में रखते प्रशासन को अनलॉक -1 पर पुनर्विचार करते हुये नयी गाईड लाइन जारी की जाय।
वही नगर पालिक निगम के दुकानें जो किराये पर व्यापारियो को दी गयी उसे लॉक डॉउन के पीरियड तक 2 माह का किराया माफ किया जाय और आपदा प्रबंधन समिति में व्यापारियों का भी प्रतिनिधित्व हो ताकि बाजार से संबंधित व्यापारियो की बात पहुचाई जाय ।
उक्त बैठक में सयुक्त व्यापार मंडल बैढन अध्यक्ष- राजाराम केशरी, उपाध्यक्ष- अभिलाष जैन, सुरेन्द नोतवानी, रामलल्लू शाह, सह सचिव – रमेश चंद जायसवाल, चेतन लोहिया, नीरज कारीवाल, कोषाध्यक्ष- गोपाल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी- अनिल सोनी, सरदार स्वर्ण सिंह, भुनेश्वर प्रसाद अग्रहरी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal