Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

परसौना रजमिलान मार्ग में ओवर लोड तेज रफ्तार की ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राजकुमार सिंह – राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS//सिंगरौली:- एक तरफ कोरोना संकट काल देश जुंझ रहा है वही लॉक डाउन के कारण सिंगरौली जिले में आम जनता की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है कोरोना का कहर जहाँ एक तरफ लोगो को घरो से निकलने पर रोक लगवा दिया है वही काल रूपी ट्रेलर लगातार सड़को पर ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में धड़ल्ले से दौड़ रही है जिसे देखने के लिए कोई कोई शासन प्रशासन नहीं है आपको बता दे कि क्या दिन क्या रात 24 घंटे ट्रेलरों का आतंक सड़को पर रहता है कब किसे अपने टायरों के नीचे कुचल दे किसके घर का चिराग बुझ जाए कोई नही जानता यैसे सवाल खड़ा होता है कि यातायात पुलिस को लॉक डाउन में भी माजन मोड़ चौराहे पर सिर्फ दो पहिया चालक ही नजर आते है ओवरलोड ट्रेलर हाइवा इनको दिखाई नही देते

वही आपको बता दे कि कुछ माह पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तो कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर से मिलकर परसौना से रजमिलान मार्ग चौड़ी करण के लिए ज्ञापन दिया गया था लेकिन आज तक परसौना से रजमिलान मार्ग चौड़ी करण के लिए प्रशासन भी कोई उचित कदम उठाते नजर नही आ रही है

आखिर कब होगा सिंगरौली का भला

सिंगरौली की यैसी हालत देख कर आज हर किसी के जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर कब होगा सिंगरौली का भला,कब तक सिंगरौली की जनता का कंपनी और जनप्रतिनिधि, नेता करते रहेंगे शोषण,कभी एस्सार के ऐश डैम के फूटने से लोगो के आशियाने टूट जाते लोगो की जान चली जाती है,तो कभी NTPC के ऐश डैम फूटने से जनता व किसानो का लाखो का नुकसान हो जाता है वही इस बार रिलायंस कंपनी के ऐश डैम फूटने से कई आशियाने बह गए कई जिंदगियां मासूम सहित अकाल मृत्यु की गोद मे सो गए तो वही आये दिन एस्सार कंपनी के ट्रेलरों हाइवा से सैकड़ो लोगो की अकाल मृत्यु हो गई यैसे में हर कोई यही पूछ रहा है कि आखिर कब होगा सिंगरौली का उद्धार,क्योकि जिन नेताओ को जनता चुन कर भेजती है जितने के बाद वो कुर्सी के दीवाने हो जाते है जनता उन्हें दिखाई नही देती,और विपक्षी नेता भी अपनी राजनीति रोटी सेकने से बाज नही आते यैसे में ये कहा जाए कि ये सिंगरौली का दुर्भाग्य है

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...