Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

यूपी लौट रहे कामगारों कोरोका सीमा पर बवाल, झांसी में घुसने से रोका तो किया पथराव बॉर्डर पर हंगामा।

ग्वालियर- कई राज्यों से मध्य प्रदेश होकर यूपी लौट रहे कामगारों को रोके जाने से शनिवार-रविवार को दोनों राज्यों की चार बॉर्डर पर बवाल हुआ। झांसी की रक्सा, दतिया की चिरुला, शिवपुरी की दिनारा व रीवा की चाक घाट पर उग्र श्रमिकों ने हंगामा किया। रक्सा व चाक घाट पर पथराव के बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर हालात काबू में किए।

आखिरकार यूपी प्रशासन ने रक्सा, दिनारा व चिरुला में प्रवासी मजदूरों व अन्य लोगों को प्रवेश व बसें भेजकर आने की इजाजत दी तब स्थिति सामान्य हुई। उधर रीवा में बसें कम भेजने पर कामगारों ने पथराव किया और फिर बेरिकेड तोड़कर यूपी में चले गए।

यूपी पुलिस ने रोका था शनिवार रात को

यूपी पुलिस ने श्रमिकों व अन्य लोगों से भरे वाहनों को झांसी के रक्सा और मप्र के दतिया की चिरुला और शिवपुरी की दिनारा बॉर्डर पर रोक दिया था। पुलिस का कहना था कि निजी वाहन से किसी भी मजदूर को नहीं जाने दिया जाएगा। यह कदम औरेया हादसे में 26 श्रमिकों की मौत के बाद उठाया गया था, लेकिन मजदूरों का कहना था कि वे अपने वाहनों को छोड़कर नहीं जाएंगे।

इसी बात को लेकर तीनों सीमाओं पर हंगामे की स्थिति बनी और झांसी में कोटा-शिवपुरी हाइवे पर 10 किमी लंबा और शिवपुरी के सिकंदरा बैरियर तथा दतिया के चिरुला बॉर्डर पर वाहनों की पांच कि मी लंबा जाम लग गया।

सुबह 10 बजे बाद रवानगी

रक्सा बॉर्डर के हालात पर नजर व नियंत्रण के लिए झांसी के कलेक्टर आंद्रा वामसी सहित जिले का पुलिस बल रविवार सुबह से ही मौके पर डटा था बवाल की सूचना मिलने पर दतिया और शिवपुरी पुलिस के अधिकारियों ने यूपी के अधिकारियों से बातचीत की। सुबह 10 बजे के बाद बसों से मजदूरों को यूपी में उनके जिलों तक रवाना किया गया। कुछ निजी वाहनों को भी प्रवेश दिया गया।

12 घंटे से अटके श्रमिकों का सूरज के साथ चढ़ा पारा

झांसी के अधिकारी प्रवासी मजदूरों को समझा रहे थे कि मजदूरों के लिए दो ट्रेन और कई बसों का इंतजाम किया गया है, तभी 12 घंटे से सड़क पर अटके मजदूरों का पारा सूरज की तपन बढ़ने के साथ चढ़ता चला गया और पथराव व लाठीचार्ज तक स्थिति बनी। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली व राजस्थान के थे श्रमिक यूपी बॉर्डर पर जिन मजदूरों को रोका गया, उनमें अधिकांश मजदूर महाराष्ट्र के नागपुर, नासिक, सांगली व मुंबई के थे।

इनके अलावा दिल्ली व गुजरात के अहमदाबाद और सूरत के अलावा राजस्थान के भी मजदूर शामिल थे। इन मजदूरों व अन्य लोगों को यूपी के कानपुर, ललितपुर और मप्र के छतरपुर, टीकमगढ़, बरुआसागर आदि जगहों पर जाना था।

बातचीत कर निकलवाए वाहन

दतिया के एएसपी आरडी प्रजापति ने बताया कि यूपी पुलिस की ओर से वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और उप्र के अधिकारियों से बातचीत की इसके बाद सभी वाहनों को वहां से निकलवाना शुरू किया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...