Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आंधी में दिखा तबाही का मंजर,उजड़ गए लोगो के आशियाने,गिरे पेड़,हुई बूंदाबादी

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – राजेश वर्मा

BK NEWS:- मौसम का मिजाज अजब गजब बना हुआ है एक बार फिर शुक्रवार की दोपहर बिगड़े मौसम के मिजाज ने जिले में जमकर कहर बरपाया है जिसका जीता जागता उदाहरण खुटार पंचायत के साकेत मोहल्ला के साथ साथ अन्य मोहल्लों में भी देखने को मिला।

आंधी में कई लोगो के घरो के छप्पर उड़ गए उनके आशियाने उजड़ गए। आंधी में तबाही का मंजर कुछ इस कदर था कि कई वृक्ष जमींदोज हो गए तो कई घरों के छप्पर और सीट तेज आंधी में उड़ गए वही घर मे रहने वाले क्या बूढ़े क्या नौजवान क्या बच्चे सभी की मानो सांसे रुक गई हो जब उनके सर के ऊपर से उनके बने आशियाने की छप्पर व सीट उड़ गई और वो बिना छप्पर के रह गए ,ऊपर से हो रही बूंदाबांदी से घरो की छप्पर उड़ जाने से बच्चो सहित लोग पानी में भीगते नजर आए वही कुछ लोगो के आंखों में आँशु की झलक देखी गई क्योकि एक तरफ लॉक डाउन में लोगो को कमाने खाने के लाले पड़े हैं यैसे में उजड़े हुए आशियाने को फिर कैसे बसायेंगे ये सोचकर वो रो पड़े,वही पास में खड़ा 5 वर्ष का एक बच्चा अपनी माँ से पूछता है कि माँ अब हम कहा रहेंगे वह एक मार्मिक दृश्य था क्योकि बच्चे को भी लगा कि जब घर के ऊपर छत के छप्पर व सीट ही नही है तो हम रात को कहा रहेंगे कही फिर बारिश में वो न भीग जाए लेकिन गरीब लाचार माता पिता के पास उस बच्चे के सवाल का जवाब नही था वही लोगो ने खबर के माध्यम से जिला प्रशासन से सहायता की अपील की है

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...