Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लॉकडाउन में एक माह के भीतर माड़ा पुलिस के हाथ लगी तीसरी बड़ी सफलता, दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – राजेश वर्मा

जहाँ एक तरफ कोरोना वायरस के कारण पूरे देश मे लॉक डाउन चल रहा है लोग अपने घरों में रहने को मजबूर है वही अवैध कारोबारियो व नशे के सौदागरों के हौसले सातवे असमान पर है,अवैध कारोबारी व नशे के सौदागर द्वारा पुलिस को चकमा देकर नशीले पदार्थो की तस्करी करने में लगे हुए है लेकिन सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तरह माड़ा पुलिस ने एक बार फिर अवैध मादक पदार्थो की के सौदागरो को गिरफ्तार किया है यह माड़ा पुलिस की एक माह के अंदर तीसरी बड़ी सफलता है

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शेन्डे के निर्देशन में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी अर्चना शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक राकेश कुमार राजपूत द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशे के दो सौदागरों को तीन किलो गांजा व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है

माड़ा पुलिस को मुखबिरो से सूचना मिली कि दो लड़के मोटरसाइकिल MP 66 MA 7837 से गांजा की बिक्री करने के लिए रजमिलान की तरफ जा रहे है जैसे ही इसकी सूचना माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी अर्चना शर्मा को मिली उनके निर्देश पर टीम गठित कर उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत द्वारा तत्परता दिखाते हुए मादक पदार्थो के सौदागरो को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया आपको बता दे कि दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे लेकिन माड़ा पुलिस द्वारा आरोपियों का पीछा करते हुए आखिरकार घेराबंदी कर जब तलासी ली गई तो मोटरसाइकिल के डिग्गी में 3 किलो गांजा प्राप्त हुआ जिसके बाद आरोपी धर्मेन्द्र सोनी पिता बंगाली प्रसाद सोनी उम्र 22 वर्ष निवासी सखौहां व अपचारी बालक मोनू कुमार सोनी पिता राजलाल सोनी (परिवर्तित नाम) उम्र 16 वर्ष निवासी भाऊखाड़ को तीन किलो गांजा जिसकी कीमत 40000 रुपये व मोटरसाइकिल MP 66 MA 7837 जिसकी कीमत 30000 रुपये कुल कीमत 70000 रुपये के साथ अपराध क्र. 192/2020 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी के बाद कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया

उक्त कार्यवाही में माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी अर्चना शर्मा, डीएसपी चंद्रशेखर पांडेय,उप निरीक्षक राकेश कुमार राजपूत,सहायक उपनिरीक्षक नरेश सिंह,प्र.आ. लेख चंद्र डोहर,उपेन्द्र भदौरिया,आरक्षक भरतलाल मीणा,राहुल सिंह,अजय,कौशलेंद्र रावत,रावेन्द्र सिंह,राजकुमार प्रजापति,अशोक यादव,ओमप्रकाश,रमेश चंदन,रविराज की भूमिका सराहनीय रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...