ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 08/05/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “कोविड-19” संक्रमण से बचाव हेतु “लॉक डाउन” के दौरान वैश्य सम्मेलन समाज इकाई सिंगरौली एवं संयुक्त व्यापार मंडल बैढन के नेतृत्व में जिले के कोरोना योद्धा नगर निगम सिंगरौली के बैढन जोन के लगभग 50 सफाई कर्मियों को पुष्प वर्षा कर गमछा पहनाकर व फल देकर सम्मानित किया गया ।

मौके पर जिला वैश्य समाज एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष- राजाराम केसरी, आदर्श वार्ड नपानि पूर्व पार्षद एवं पार्षद दल नेता – संजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष महिला नेत्री -आशा गुप्ता, अजय जायसवाल, अनिल सोनी (कतारु), डब्बू सोनी, गोपाल अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, रामलगन विश्वकर्मा वही निगम के स्वच्छता निरीक्षक- संतोष तिवारी, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक – अशोक त्रिपाठी, राजू सहित भारी संख्या में निगम के सफाई कर्मचारी – व्यापारी व समाजसेवी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal