बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन एक्सिस बैंक में फर्जी नाम से खाता खोलकर कर्मचारी भविष्य निधि खाता धारको के खातो से फर्जी तरीके से राशि का आहरण करने वाले नटवर लाल को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे आपरेशन शिकंजा के अन्तर्गत कोतवाली प्रभारी बैढन अरुण पाण्डेय को बड़ी सफलता मिली।
फरियादी शिखर शर्मा क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ( प्रशासन ) विजयनगर जबलपुर के द्वारा इस आशय कि शिकायत थाना प्रभारी बैढन को प्रेषित किया गया कि अनिल कुमार प्रजापति ईपीएफओ खाता धारका वाराणसी के कर्मचारी भविष्य निधि खाता से मधुर पल्लवी पिता रामचन्द्र पल्लवी निवासी- नौगढ जिला सिंगरौली के द्वारा धोखाधड़ी कर भविष्य निधि राशि निकाल ली गयी है वही मधुर पल्लवी द्वारा ही इसी प्रकार कई अन्य इपीएफओ खाताधारको के खातो से कुल 109431 रुपये राशि निकालकर अपने खाते में जमाकर एवं खाते से 50820 रुपये आहरित भी कर लिया गया है ।
उक्तानुसार घटित गंभीर घटना क्रम की गंभीरता से जांच हेतु पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा थाना प्रभारी बैढन को निर्देशित किया गया थाना प्रभारी बैढन द्वारा एक्सिस बैंक के अधिकारियो के साथ मिलकर शिकायत में उल्लेखित आरोपी की धर पकड हेतु योजना बनाकर सर्व प्रथम आरोपी द्वारा खाते से राशि न निकाली जा सके और इस आरोपी का खाता फ्रिज कराया गया और जब आरोपी द्वारा अपना खाता खोलने के संबंध में बैंक अधिकारियों से सर्पक किया गया तब बैंक अधिकारियों द्वारा पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ने का जाल बिछाया गया और आरोपी को आधारकार्ड सहित बैंक मे बुलाया गया जब उक्त धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति बैंक में मधुर पल्लवी का आधारकार्ड लेकर पहुचा तब उसे घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया और पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति के द्वारा अपना मूल नाम सत्यप्रकाश सोनी पिता – भगवानदास सोनी निवासी- सासन का होना बताया एवं पूछताछ पर आरोपी द्वारा अपने एनड्रायड मोबाईल का प्रयोग कर आनलाईन अन्य व्यक्ति का आधार कार्ड डाउनलोड कर उसमे कूटरचना कर मधुर पल्लवी के नाम का आधार कार्ड तैयार कर स्वय का फोटो लगा कर एक्सिस बैंक ब्रांच बैढन में फर्जी खाता खुलवाया एवं बाद में आनलाईन ईपी.एफ.ओ. क्लेम पोर्टल पर कर्मचारी भविष्य निधि निकालने वाले लोगो से मोबाईल नम्बर प्राप्त कर अपने मोबाईल से संपर्क कर भविष्य निधि खाते का यूएएन नम्बर एवं पासवर्ड प्राप्त कर उनके खातो मे आन लाईन इंट्री कर क्लेम की राशि हेतु रिक्वेस्ट भेजकर उनके खाते की राशि अपना फर्जी एक्सिस बैंक के एकाउण्ट मे जमा घोखाधडी कर राशि का आहरण किया जाना चेताया ।
उक्त घटना क्रम के संबंध में थाना कोतवाली बैढन में अप. क्र. 372 / 20 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का आरोपी सत्यप्रकाश सोनी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया गया जिसमे यह पाया गया की आरोपी सत्यप्रकाश द्वारा ईपीएफओ हैदराबाद के खाता धारक गौरव माथुर के खाते से दो बार में कमश : 54703 रुपये एवं 21601 रुपये इपीएफओ दिल्ली साउथ के खाता धारक रामावतार यादव के खाते से 22000 रुपये ईपीएफओ नासिक के खाता धारक श्रीधर मनोहर के खाते से 1700 रुपये, ईपीएफओ बनारस के खाताधारक- अनिल प्रजापति के खाते से 9427 रुपये इस प्रकार के कुल 109431 रुपये का गबन कर 50820 रुपये का आहरण किया गया है और आरोपी के संबंध में जांच पड़ताल के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी रिलायन्स सासन पावर लिमिटेड में हाउस किपीग का काम करता था और उसका भी ईपीएफ खाता खुला था आरोपी को इपीएफ खाते से राशि निकालने की प्रकिया के संबंध में जानकारी थी उसी का फायदा उठाकर आरोपी द्वारा धोखाधड़ी का प्लान बनाकर कई बड़े शहरो के ईपीएफओ खाता धारको को ठगी का शिकार बनाकर उनके खाते से राशि निकाली गयी है । आरोपी को गंभीर घटना के संबंध में गिरफतार किया जाकर न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
उक्त कार्यवाही में जिला पुलिस अधीक्षक – टी.के. विद्यार्थी, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेण्डे के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश पाठक के दिशा – निर्देशन में संपन्न हुयी और उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से नगर निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय , उनि- मुकेश झारिया, सउनि रामजी त्रिपाठी प्रआर- बीरेन्द्र त्रिपाठी , पिन्टू राय , आर. संत कुमार, राजकुमार , महेश पटेल , एवं प्रवीण सिह की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal