हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/वरुण कुमार) सिंगरौली जयन्त – नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा कॉरोना महामारी को दृष्टिगत ध्यान में रखते हुए श्री जितेंद्र सिंह स्वच्छता निरीक्षक के नेतृत्व में दिनांक :- 06-05-2020 को जयन्त क्षेत्र के सफाई सैनिकों को मास्क,दस्ताना एवं सैनिटाइजर वितरण किया गया।

श्री जितेंद्र सिंह स्वच्छता निरीक्षक के द्वारा सफाई कामगारों को सुझाव दिया गया कि अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान देते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सफाई के कार्य

को जारी रखना है यदि किसी कर्मचारी को स्वास्थ्य से संबंधित कोई परेशानी हो तो वे तत्काल हमको सूचित करें।
इनका कहना है मैं जितेन्द्र सिँह हर समय हर परिस्थिति अपने सफाई योद्धाओ के साथ हूँ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal