समाजसेवी- राकेश गोयल धर्मपत्नी के साथ रेडक्रॉस को 500-500 नोज मास्क सैनिटाइजर की शीशी सौपा
बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु जिले में “लॉक डाउन” होने के कारण अन्य प्रदेश के जिले के फंसे हुए मजदूर एवं जरूरतमंदों को “लायंस क्लब बैढन सिटी” द्वारा सहायक कलेक्टर- संघ प्रिय (आईएएस) आईएस के मार्गदर्शन में फंसे मजदूर एवं जरूरतमंदों को लगभग 100 बोरी की पोटली गनियारी के व्यावसायिक शॉपिंग प्लाजा में वितरण किया और जिसमे 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 1 किलो दाल, 1 किलो सरसो तेल, 2 किलो आलू, हल्दी मसाला नमक की पोटली दिया गया वही “लॉक डाउन” के दौरान मजदूर व जरूरतमंद राशन वगैरह पाकर राहत महसूस की ।

वही बैढन के समाजसेवी लायन – राकेश कुमार गोयल और उनकी धर्मपत्नी – कल्याणी गोयल द्वारा 500 मास्क और 500 सैनिटाइजर की शीशी इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी चैयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव को वितरण कराने हेतु प्रदान की गयीं वही मौके पर रेडक्रॉस चेयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव, सचिव- डॉ डी.के. मिश्रा, राकेश गोयल, कल्याणी गोयल उपस्थित रहे ।
मौके पर लायंस क्लब सिटी अध्यक्ष डॉ डीके मिश्रा समाजसेवी- एसडी सिंह, विजय बंधु श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी राकेश गोयल, बृजेश सोनी (डब्बू), गनियारी 41 वार्ड प्रभारी- जयराज सिंह, रोहित चौरसिया, अभय पाण्डेय, राहुल नापित, प्रदीप तिवारी सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal