ब्यरो कार्यालय सिंगरौली
बहता कारवाँ/सिंगरौली पत्रकार कार्यकर्ता संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार उपाध्याय और उनके पत्रकार कार्यकर्ता संघ जिला इकाई सिंगरौली के पदाधिकारी एवं सदस्यगण के साथ राजकुमार सिंह हिम्मत

समाचार ब्यरो और राजेश सिंह उल्टी दुनिया संपादक मनोज श्रीवास्तव राज एक्प्रेस के द्वारा आज दिनांक 3 अप्रैल 2020 को नंद गांव बस्ती निगाही मोड बस्ती और जयंत भैया बस्ती में मास्क डेटॉल साबुन दस्ताने व खाद्यान्न सामग्री भोजन का किया गया वितरण, कार्यक्रम में नवानगर थाना प्रभारी आकांक्षा जैन एसआई नितेंद्र सिंह आरक्षक गरुण उपस्थित रहे तथा नवानगर थाना प्रभारी द्वारा भी गरीब बस्ती में जरूरतमंद लोगों को उनके हाथों मास्क डिटॉल साबुन दस्ताने व खाद्य सामग्री भोजन का वितरण करवाया गया

दिलीप कुमार उपाध्याय द्वरा उपस्थित लोगों को बताया गया की आप सभी अपने घर में ही रहे दूसरे के घर न जाएं न दूसरों को अपने घर आने दे सोशल डिस्टेंस इन का पालन करें कोरोना एक महामारी है इससे बचने का एक ही तरीका है कि हम सोशल डिस्टेन्स का पालन करें और लॉक डाउन नियम का पालन करें वही थाना प्रभारी ने भी कहा की आप लोगों के घरों से काफी लोग बाहर कार्य करने जाते हैं अगर कोई व्यक्ति बाहर से आए तो कृपया कर पुलिस को सूचित जरूर करें ताकि उस व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रशिक्षण करा कर जरूरत अनुसार उसका इलाज कराया जा सके अन्यथा उसमें कोई व्यक्ति अगर संक्रमित हुआ तो आप सभी लोगों को संक्रमित कर देगा और आप सभी लोग परेशान हो जाएंगे इसलिए लॉक डाउन का पालन कराने में पुलिस का सहयोग करें यही सच्ची देश सेवा हैं।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal