ग्वालियर
डबरा में कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा लोगों को बार-बार शारीरिक दूरी अपनाने के लिए समझाया जा रहा है, ताकि लोग एक-दूसरे के संपर्क में न आएं। परंतु लोग खरीदारी करते समय सभी आदेश और समझाइश को दरकिनार कर देते हैं। मोहल्लों में सब्जी का ठेला पहुंचने के साथ लोग ठेलों पर टूट पड़ते हैं और बिना मॉस्क और शारीरिक दूरी अपनाए सब्जी की खरीदारी में लग जाते हैं। यह स्थिति शहर की मेडिकल स्टोर और राशन दुकानों पर सामने आ रही है। इसके लिए कहीं न कही दुकानदार और बैंक या स्वास्थ्य केंद्र संचालक भी जिम्मेदार हैं। जो लोगों की भीड़ जमा कर लेते हैं।
मंगलवार को प्रशासन के अधिकारियों ने सेंट्रल बैंक प्रबंधन, अग्रसेन चौराहा पर स्थित मेडिकल स्टोरों और राशन की दुकानों के आगे लोगों की भीड़ होने के बाद पेट्रोलिंग टीम ने फिजिकल दूरी का पालन कराने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद सभी लोगों को बनाए गए गोलों में खड़ा कराया गया।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal