Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

यातायात प्रभारी द्वारा पुलिस स्टाफ़ को कोरोना से सुझाव व बचाव हेतु होम्योपैथिक औषधि और सेनिटाइज़र किये गये वितरितहोम्योपैथिक औषधि और सेनिटाइज़र किये गये वितरित

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज थाना यातायात में रात्रि गणना के समय शाम 18:00 बजे पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी covid-19 से सम्बंधित विभिन्न पत्रों और बिन्दुओं को पढ़कर सुनाया गया और वही पुलिस को ड्यूटी के साथ सभी को कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक- तुषारकान्त विद्यार्थी द्वारा निर्देश दिये गये है जो इस प्रकार है –

(1) सभी पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी जनता से पुलिस से या ऑफ़ ड्यूटी होने पर परिवार में भी दूरी का ध्यान रखें।

(2) मुँह और नाक को ढँकने के लिये चेहरे पर मास्क लगाये और आपको अपने हाथो से चेहरे को स्पर्श नहीं करना है।
(3)ड्यूटी पर हों या घर पर हों नियमित रूप से हाँथों धोये व सेनिटाइज़ करें ।

(4) हर पुलिसकर्मी प्रतिदिन वर्दी को वॉश करवायें और उसके बाद ही पहनें और पुलिसकर्मियों को परेशानी न हो जिसके लिये थाना परिसर में धोबी का इन्तजाम भी किया गया है जहाँ प्रतिदिन यूनिफॉर्म वॉश व प्रेस की जा रही है।

(5) आपके सभी गेजेट्स/उपकरण जैसे- मोबाइल, घड़ी, चश्मा, वायरलेस सेट आदि को हर दिन सुबह – शाम सेनिटाइज़ करें।

(6) यदि किसी को भी कोई सर्दी, बुखार या अन्य कोई तकलीफ का एहसास हो तो तुरन्त अवकाश लेकर उपचार करायें।

मौके पर यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक एपी गोस्वामी, सूबेदार- अजय प्रताप सिंह सहित अन्य यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

www.badhatakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...