Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ग्वालियर के हमारे प्रशासनिक अधिकारी- आम जन के लिए जांबाज हीरो

ग्वालियर -सबसे घातक कोरोना वायरस का डर पूरे ग्वालियर जिले में है। लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं और निकलना भी नहीं चाहिये। लेकिन यह हमारे प्रशासनिक अधिकारी इन दिनों ग्वालियर के आम जन के लिए जांबाज हीरो बने हुये हैं, जो न केवल अपने घरों से निकल जिले में प्रशासनिक से लेकर सामाजिक, चिकित्सीय , हर तरह की सहायता के लिए तत्पर हैं। इनके भी घर बार है यह भी घर में रह सकते हैं , लेकिन सुबह ७ बजे से देर रात्रि १२-१ बजे तक यह ग्वालियर जिले में कोरोना वायरस के बाबजूद व्यवस्था से कतई पीछे नहीं हट रहे हैं। इनमें ग्वालियर जिले के कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह से लेकर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, निगमायुक्त
संदीप माकिन, एडीएम अनूप सिंह, सीईओ स्मार्ट सिटी महीप तेजस्वी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे, स्पेशल ब्रांच पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा भी शामिल हैं।
ग्वालियर जिले की प्रशासनिक टीम प्रतिदिन कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगों की खोजबीन के अलावा उनकी जानकारी भोपाल से लेकर दिल्ली तक और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में लगी हैं। टीम ने ग्वालियर में आइसोलेशन वार्ड से लेकर कोरोना के चिकित्सीय उपचार की हर तरह की व्यवस्था की है।
कौशलेन्द्र विक्रम सिंह जिला कलेक्टर

कौशलेन्द्र विक्रम सिंह का कहना है कि इस समय हमारे लिये कोरोना उपचार मैनेजमेंट चुनौती भरा काम है, लेकिन हमने इसे बेहतर और व्यवस्थित किया है। हर संक्रमित या जरा सी संभावना होने पर तत्काल पीडित को आब्जरबेशन में रखा जा रहा है। ग्वालियर में हमने इसकी चैन को तोडने में सफलता मिली है। मैं आम लोगों से अपील करता हूं कि लॉक डाउन का पालन करें।
नवनीत भसीन पुलिस अधीक्षक

ग्वालियर में जनता कफ्र्यू, फिर कफ्र्यू व अब लॉक डाउन में हमने सख्ती व सही मैनेजमेंट से व्यवस्थायें दुरूस्त की हैं। आम लोग भी लॉक डाउन में सहयोग कर रहे हैं। यह खुशी की बात है। आज पूरी मानव जाति पर खतरा है लेकिन हमने विभिन्न व्यवस्थाओं से कोरोना की चैन को तोडने में सफलता जरूर हासिल करेंगे।
भसीन का कहना है कि लॉक डाउन के दौरान आम जनता पूरे नियमों का पालन करें और घरों से बाहर न निकलें। हमने जरूरत मंद को जाने भी दे रहे हैं, ऐसी रोक भी नहीं की है बेवजह तफरी करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी।

संदीप माकिन
निगमायुक्त

नगर निगम ने पूर्व से ही कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते अपनी तैयारियां शुरू कर दी थी। जिसके चलते पहले से ही शहर में साफ सफाई की सुचारू व्यवस्था की गई थी। वर्तमान में भी साफ सफाई पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। विपरीत समय में भी सफाई कर्मचारी अपना धर्म निभा शहर का साफ सुथरा रखने में अपना पूरा योगदान दे रहे है। पूरे शहर को लगातार सेनीटाईज्ड किया जा रहा है। फिर से संदीप माकिन की निगमायुक्त पर ज्वाइनिंग का आदेश आते ही निगम अमला तेजी से हरकत में आए गया है और रात को ही हजीरा के आसपास के सभी ऐरिया को सेनीटाईज्ड किया गया। वहीं दोपहर को लश्कर क्षेत्र को सेनीटाइज्ड करने का काम किया गया। पूरे शहर में साफ सफाई व अन्य पानी सीवर व स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था की है।
निगमायुक्त संदीप माकिन के अनुसार जरा सी भी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग व हमारी टीमें तत्काल व्यवस्था प्रबंध को पहुंच रही है। निगम के सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से मास्क, यूनिफार्म, गल्वस सहित अन्य सामान उपलब्ध कराया गया है। वह स्वयं इस पूरे मामले पर निगाह रखे है और पल-पल की अपडेट अधिकारियों से ले रहे हैं। तबादला होने के बाद भी वह लगातार कोरोना वायरस के चलते अधिकारियों से संपर्क बनाये हुये थे और अपने अनुभव के अनुसार जरूरी दिशा निर्देश भी दिये गये थे। उसी फलस्वरूप आज शहर में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनी हुई है।

अनूप सिंह, एडीएम

नगर निगम ने कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते पूरे शहर में साफ सफाई व अन्य पानी सीवर व स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था की है। पूरे नगर को सेनेटाइज कराया गया है। जरा सी भी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग व हमारी टीमें तत्काल व्यवस्था प्रबंध को पहुंच रही है।
महीप तेजस्वी
सीईओ स्मार्ट सिटी

स्मार्ट सिटी ने कोरोना संकट से निपटने के लिये ग्वालियर में स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम में वार रूम तैयार किया है। यहां से हमारी टीम , चिकित्सा विशेषज्ञ लगातार २४ घंटे कोरोना से संबंधित जानकारी व उपचार शेयर कर रहे हैं। तत्काल टीम भी भेजी जा रही है बल्कि जरूरत पडने पर शहर वासियों को सही जानकारी , उनकी विभिन्न मामलों में मदद भी की जा रही है।
उपचार से संबंधित परामर्श भी कंट्रोल कमांड सेंटर से दिया जा रहा है। जिले भर में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए भी यहीं से निर्देश दिये जा रहे हैं।
पंकज पाण्डेय
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

कोरोना संक्रमण के चलते हम जिले भर में लॉक डाउन के दौरान व्यवस्था बनाने व आम आदमी की मदद करने के लिये हर समय तैयार हैं। हमारे पुलिस कर्मी जरूरत मंदों को मदद भी कर रहे हैं। जिले में प्रवेश पर नाकाबंदी कर लॉक डाउन सफलता से जारी है।
योगेश्वर शर्मा
स्पेशल ब्रांच एसपी

हम कोरोना वायरस व उसके सक्रमण की जानका

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...