ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 26/03/2020
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन अब जिले में कोई नही रहेगा भूखा मो. नम्बर- 9425180286 – 9754933570 (9425840624) पर सम्पर्क करें ।

महामारी कोरोना संक्रमण को देखते हुये जिला कलेक्टर व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष- केवीएस चौधरी के दिशा – निर्देशन में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के मार्गदर्शन में दिहाड़ी मजदूर व जरूरतमंद को भोजन पैकेट कल से दिये जायेंगे ।
जैसा बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर चालक व सहयोगी व बाहर से आये हुये मजदूरी करने मजदूर भाई फंसे हुये है जो अपने घर नही पहुँच पाये है और देखते जरूरतमन्दों को भोजन का पैकेट दिया जायेगा सुनिनिश्चित हुआ है ।
वही कल सुबह 8:00 बजे से 9:00 के बीच दिये गये उक्त मो. नंबर पर अपना नाम व मोबाइल नंबर से सूचना भेजे व कॉल करें ताकि उनको उनके गंतव्य स्थानों पर भोजन का पैकेट पहुँचाया जा सके । जनहित में जारी ।।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal