ग्वालियर- प्रशासन ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफसख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते ग्वालियर में जेबी मंघाराम बिस्कुट फैक्टरी के प्रबंधक एमएल चौहान सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उधर दतिया में 9 वीं के दस छात्रों की परीक्षा करा रहे सर्वोदय स्कूल के संचालक डॉ. एमएल कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है।
गोला का मंदिर स्थित जेबी मंघाराम फैक्टरी में बड़ी संख्या में श्रमिक माल लोड कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस आैर प्रशासन की टीम ने प्रबंधन के खिलाफ 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया। माधौगंज में सिगरेट, गुटखा आैर कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान चलाने वाले राजेंद्र चौथवानी आैर महाराजपुरा थाने ने भिंड रोड पर दुकानदार गोपाल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दतिया में राजघाट तिराहा स्थित सर्वोदय स्कूल में 9 वीं के दस छात्रों की परीक्षा कराई जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तो शिकायत सही निकली।
ग्वालियर: लॉकडाउन अब 31 की रात 12 बजे तकदवा, सब्जी, किराना दुकानें दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी
ग्वालियर| जिले में अब 31 मार्च की रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल सकेंगे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिले की सभी सीमाएं सील की गई हैं। इसके चलते दूसरे जिलों का कोई व्यक्ति न तो शहर में आ सकेगा आैर न ही शहर से बाहर गया कोई व्यक्ति इस अवधि में वापस आ सकेगा। जिले में सभी सरकारी, अर्ध सरकारी आैर गैर सरकारी कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सवारी वाहन, निर्माण कार्य आैर धार्मिक स्थल भी इस अवधि में बंद रहेंगे। इससे पहले 22 मार्च को तीन दिन के लिए लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया था।
जरूरी सामान लेकर छोटे वाहन शहर में आ सकेंगे
{फल, सब्जी, किराना, दूध, सांची पार्लर, पीडीएस की दुकानें, दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी।
{मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, रसोई गैस सप्लाई वाहन, दवाएं, पशु चारा के परिवहन में लगे वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
{लेखा, राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, बिजली, पानी, दूरसंचार, नगर निगम, आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी व मीडिया से जुड़े लोग भी प्रतिबंध से मुक्त रहंेगे।
खाना पार्सल करने वाले रेस्टोरेंट
हॉकर एवं घरों पर दूध पहुंचाने वालों को सुबह 6 बजे से 9.30 बजे तक की छूट रहेगी।
सेनिटाइजर और एन-95 मास्क की कालाबाजारी के मामले में पहली एफआईआर, दो मेडिकल स्टोर सील
एडवोकेट अवधेश भदौरिया की शिकायत पर इंदरगंज पुलिस ने सेनेटाइजर आैर एन-95 मास्क की कालाबाजारी करने के मामले में पहला केस दर्ज किया है। अभी इसमें आरोपी अज्ञात हैं। तानसेन रोड पर मां भगवती मेडिकल और पड़ाव के सांईराम मेडिकल स्टोर को माॅस्क और सेनिटाइजर की बिक्री का रिकॉर्ड न मिलने पर सील किया गया है।
ग्वालियर में जेबी मंघाराम के प्रबंधक सहित 3 परलॉकडाउन की अनदेखी पर एफआईआर, दतिया में परीक्षा करा रहा स्कूल संचालक गिरफ्तार
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal