ग्वालियर
महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के आरोप में डॉ. नीरज खेरा निवासी एमएलबी मेडिकल कॉलेज झांसी को अपर सत्र न्यायाधीश अशोक शर्मा ने 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। कोर्ट ने आरोपित को सजा काटने के लिए जेल भेज दिया। आरोपित व पीड़िता की दोस्ती जेएएच में हुई थी।
अपर लोक अभियोजक मृत्युंजय गोस्वामी ने बताया कि महिला डॉक्टर ने 20 मई 2015 को कंपू थाने में शिकायत की। उसने आवेदन में बताया कि वह जेएएच के न्यूरो सर्जन विभाग में इंटर्नशिप कर रही थी। इसी विभाग में कार्यरत डॉ. नीरज खेरा से मुलाकत हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 2013 में दोनों के बीच अफेयर हो गया। पीजी में सिलेक्शन होने के बाद केआरएच में ड्यूटी लग गई। इस दौरान नीरज ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया। दोनों के घर वालों के बीच बातचीत हो गई। जब पीड़िता केआरएच में ड्यूटी करती थी, तभी नीरज आता था, उसे अपने साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म करता था। जब घरवालों ने नीरज को पक्का करने में 5000 रुपये व एक अंगूठी दी तो नीरज के भाई नाराज हो गए। उन्होंने संबंध तोड़ दिया। शादी का झांसा देकर आरोपित ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया और कोर्ट में चालान पेश किया। जब ट्रायल पूरी होने के बाद आरोपित को दंड पर सुना गया। आरोपित की ओर से तर्क दिया कि पीड़िता इंटरकास्ट मैरिज कराना चाहती थी। लड़के की ओर से पूरी तैयारी हो चुकी थी, उसे झूठा फंसाया गया है। वह नव युवक है। इसलिए कम से कम सजा दी जाए। अभियोजन की ओर से गोस्वामी ने तर्क दिया कि डॉक्टर एक सभ्य समाज का हिस्सा हैं। आरोपित ने जो अपराध किया है, उसको लेकर नरमी नहीं बरती जा सकती है। इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद डॉ. नीरज खेरा को 10 साल की सजा सुनाई है।
डॉक्टर से रैप के आरोप में झांसी के चिकित्सक डॉ. नीरज खेरा को 10 साल की सजा
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal