Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शिवपुरी के पूर्व विधायक सुरेश धाकड़ की बेटी ने ससुराल में आत्महत्या की, सिंधिया गुट के धाकड़ चॉर्टर्ड प्लेन से बेंगलुरु से बासखेड़ा पहुंचे

ग्वालियर-
मप्रमें शिवपुरी जिले की पोहरी सीट से विधायक रहे सुरेश राठखेड़ा धाकड़ की बेटी ने राजस्थान के बारां जिले में स्थित ससुराल में आत्महत्या कर ली। धाकड़ ने ज्योतिरादित्य के समर्थन में इस्तीफा दे दिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद धाकड़ चॉर्टर्ड प्लेन से पहले बारां, फिर यहां से बांसखेड़ा पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे बेटी का शव लेकर पोहरी आ रहे हैं।

बेटी की मौत की खबर मिलते ही चॉर्टर्ड प्लेन से सुरेश धाकड़ बासखेड़ा राजस्थान पहुंचे।

केलवाड़ा थाना में मामला दर्ज कराते विधायक के परिजन।

धाकड़ की बेटी का ससुराल राजस्थान के बांसखेड़ा में है, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की
22 बागी विधायकों के साथ धाकड़ ने कमलनाथ सरकार से बगावत करते हुए इस्तीफा सौंप दिया था
धाकड़ की बेटी ज्योति की शादी 4 साल पहले केलवाड़ा थाना क्षेत्र के बांसखेड़ा माल निवासी डॉ. जय सिंह मेहता से हुई थी। शादी के बाद मेहता पर एक युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से ज्योति काफी परेशान थी। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचे ज्योति के परिजन ने बताया कि हमें सुबह सूचना मिली कि तबीयत खराब हो गई है। यहां पहुंचे तो ज्योति जमीन पर पड़ी थी, जिसके गले पर निशान भी थे। परिजन ज्योति को लेकर चिकित्सालय पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद विधायक के परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

सुरेश धाकड़ सिंधिया गुट के विधायक हैं। वह पिछले 10 दिनों से 6 मंत्रियों समेत 22 विधायकों -अब इस्तीफा स्वीकार- के साथ बेंगलुरु के रिजॉर्ट में ठहरे हैं। इन्होंने बेंगलुरु से ही विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा था।विधानसभा अध्यक्ष ने 6 मंत्रियों का इस्तीफा पहले ही स्वीकार कर लिया था। जबकि गुरुवार रात को बाकी 16 विधायकों का भी इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...