ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 19/03/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली मुख्यालय बैढन क्षेत्र के आस-पास आवारा पशु सूअरों के आतंक से स्थानीय रहवासी परेशान रहते थे वही मिली शिकायत पर नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त – शिवेंद्र सिंह के दिशा – निर्देशन में नगर पालिक निगम सिंगरौली सफाई कर्मी टीम द्वारा आज सुबह-सुबह आवारा पशु सूअरों को पकड़ने हेतु मुहिम चलायी गयी जिसमे लगभग 1 दर्जन से अधिक आवारा सुअरो को पकड़ने की कार्यवाही की गयीं और वहीं पर पुराना जिला चिकित्सालय परिसर – जेडी हॉस्पिटल के आस पास व ईडब्ल्यूएस कॉलोनी – रेडक्रास जिला कार्यालय व अन्नपूर्णा रसोई परिसर में दवा का छिड़काव किया गया ।

वही जिला आज कल मच्छरों का प्रकोप पूरी तरह से बढ़ रहा है वही जिला चिकित्सालय के मलेरिया विभाग द्वारा कुछ भी नही किया जा रहा है इसके पूर्व में उक्त विभाग के द्वारा मच्छरदानी का वितरण व दवा वैगरह का छिड़काव किया जाता रहा था अब विभाग मौन दिख रहा है वही आवारा सूअरों को पकड़ने व दवा छिड़काव अन्य जगहों पर और कार्यवाही की अति आवश्यकता है केवल दिखावा ही न रह जाये ।
उक्त कार्यवाही उप स्वच्छता पर्यवेक्षक- अशोक त्रिपाठी, राजू , बल्ले, दवा आपरेटर- मनोज, सुरेंद्र शाह सहित अन्य सफाई कर्मी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal