बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS//खुटार:- सिंगरौली पुलिस के द्वारा लगातार अपराध व नशे पर शिकंजा कसने का सिलसिला जारी है जिसके तरह पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे के मार्गदर्शन में कोतवाली टी आई अरुण पांडेय की सतत निगरानी में खुटार चौकी
प्रभारी नीरज सिंह चौहान को नशे के विरुद्ध एक और सफलता मिली आपको बता दे कि हमेशा की तरफ खुटार चौकी की पुलिस भ्रमण पर थी तभी मुखबिरो से सूचना मिला कि खुटार थाना टोला में कच्ची शराब की बिक्री की जाती है उसके बाद खुटार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सुरु किया तो खुटार थाना टोला के निवासी प्रमोद कहार पिता रामजी कहार उम्र 35 वर्ष को 15 लीटर हाथ भट्टी के कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया जिसकी कीमत 1500 रुपये है आपको बता दे कि आरोपी के द्वारा हाथ भट्टी से अवैध रूप से कच्ची शराब बनाकर बिक्री करने का धंधा काफी दिनो से किया जाता रहा है

उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सतेन्द्र अग्निहोत्री, इंद्रभान सिंह आरक्षक पुष्कर पोरवाल व दीलिप धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal