Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*फसल नुकसान का आकलन एक हप्ते में कर दें रिपोर्ट: प्रभारी मंत्री*

  • सभी एसडीएम-तहसीलदार व कृषि विभाग के अधिकारियों संग की समीक्षा
  • ओलावृष्टि तो नहीं, पर असमय बारिश से फसल प्रभावित होने की दी गई जानकारी

बलिया: पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग जनशशक्तिकरण मंत्री व जिले के प्रभारी अनिल राजभर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि असमय बारिश होने की वजह से जो भी फसल का नुकसान हुआ है उसका आकलन जल्द कर लिया जाए। इसके अलावा आकाशीय बिजली या किसी दैवीय आपदा से कोई जनहानि होती है तो 24 घण्टे के अंदर राहत दी जाए। प्रभारी मंत्री शनिवार को लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में फसल नुकसान के सम्बंध में कृषि विभाग, फसल बीमा कम्पनी के अलावा सभी एसडीएम-तहसीलदार के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगे भी मौसम के अनुसार अलर्ट रहेंगे। दुर्भाग्य से अगर किसी कारणवश फसल की क्षति होती है तो राहत दिलाने के लिए तैयार रहेंगे।
बैठक में बताया गया कि जिले में ओलावृष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन असमय बारिश होने का कारण फसलें प्रभावित जरूर हुई है। इसके आकलन के लिए कृषि व राजस्व विभाग की टीम द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। इस पर मंत्री श्री राजभर ने कहा कि एक हप्ते के अंदर यह सर्वे पूरा कर रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि बीमित किसानों की फसल नुकसान के सम्बंध में तहसील प्रशासन, कृषि विभाग और फसल बीमा कम्पनी आपसी समन्वय बनाकर काम करे और किसानों को जल्द राहत पहुंचाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि पीएम किसान पोर्टल पर किसी किसान का आधार या अन्य डाटा कोई गलत है तो उसे ठीक कराएं, ताकि लाभ लेने में कोई बाधा न आए। बैठक में डीएम श्रीहरि प्रताप शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, एडीएम रामआसरे, जॉइन्ट मजिस्ट्रेट विपिन जैन व अन्नपूर्णा गर्ग, एसडीएम सदर आश्विनी श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

खरीफ में हुए नुकसान के लिए 6.71 करोड़ आया मुआवजा

बलिया: प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि कृषि विभाग के मुताबिक, खरीफ में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजा के तौर पर 12 हजार 604 किसानों के लिए कुल 6 करोड़ 71 लाख आ गया है। इसे शीघ्र किसानों के बीच वितरण करने का निर्देश सभी प्रशासनिक व कृषि विभाग के अधिकारियों को दिया। चेताया भी कि इसमें अगर कहीं लापरवाही की शिकायत मिली तो बड़ी कार्रवाई होगी। इसमें दो हेक्टेयर के नीचे के 10304 किसानों के लिए 5 करोड़ 75 लाख, जबकि दो हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले 2300 किसानों के लिए 96 लाख 92 हजार मुआवजा आया है। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। इनके हर सुख दुख में हम साथ रहेंगे।

फोटो—
मृतकों के घर पहुंच प्रभारी मंत्री ने दी तात्कालिक सहायता राशि

  • किसान दुर्घटना व मुख्यमंत्री राहत कोष से भी सहयोग दिलाने के दिए निर्देश
  • एक पखवाड़ा पहले बड़सरी में हुई दुर्घटना में साहोडीह गांव के चार युवकों की हुई थी मौत

बलिया: करीब एक पखवाड़ा पहले बड़सरी में हुई सड़क दुर्घटना में साहोडीह गांव के मृत चारों युवकों के परिजनों से मिलने शनिवार को प्रभारी मंत्री अनिल राजभर पहुंचे। उन्होंने सभी के आश्रितों को अपने पास से पांच-पांच हजार की तात्कालिक सहायता राशि दी। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब साथ हैं। उन्होंने तहसीलदार बांसडीह गुलाब चंद्रा को निर्देश दिया कि स्वयं रुचि लेकर कृषक दुर्घटना योजना से जुड़ी कार्यवाही पूरी कराएं और लाभ दिलवाएं। तहसीलदार ने बताया कि इसके अलावा मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी राहत दिलाने के लिए कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन की ओर से हरसम्भव मदद की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जो भी सहायता देना है जल्दी दिया जाए।
बता दें कि करीब 15 दिन पहले बड़सरी में सड़क दुर्घटना में एक ही गांव के चार युवक मंटू, मनोज, अखिलेश व अनिल राजभर की मौत हो गई थी। इससे कई दिन तक गांव में मातम सा छा गया था। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा जयप्रकाश साहू, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, भाजपा नेत्री केतकी सिंह, मण्डल अध्यक्ष प्रतुल ओझा, एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव, एसडीएम बांसडीह दुष्यंत मौर्य, प्रधान राकेश वर्मा, बंटी वर्मा, बबलू तिवारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...