Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आम कार्यकर्ता और आम विधायक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे

भोपाल –
मप्र में मंगलवार को होली का त्योहार था, लेकिन पूरे प्रदेश में होली के बजाया सियासी बवाल की चर्चा रही। दरअसल, मध्यप्रदेश राज परिवार से आने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा सौंपकर कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका दिया है। सिंधिया मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ पीएम मोदी से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद सिंधिया ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे में 9 मार्च की तारीख लिखी हुई है, यानी उन्होंने एक दिन पहले ही इस्तीफा तैयार कर लिया था। इसके बाद सिंधिया का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना तय माना जा रहा है। इतना ही नहीं, जिस सम्मान के लिए सिंधिया कांग्रेस में लड़ रहे थे, वो सम्मान उन्हें भाजपा में दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी राज्यसभा भेज सकती है और इस तरह उन्हें संसद सत्र के बाद कैबिनेट विस्तार कर मोदी सरकार में शामिल किया जा सकता है।
 
 
भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने बताया कि सभी विधायकों के साथ मैं दिल्ली जा रहा हूं। भाजपा के 107 विधायक एकजुट हैं। इसके अलावा हमारे पास सपा, बसपा और कुछ निर्दलीय विधायकों का समर्थन है। कांग्रेस के 22 और दूसरे विधायकों ने भी इस्तीफे दे दिए हैं। वर्तमान में हमारे पक्ष में 20 विधायक ज्यादा हैं।
 
भोपाल भाजपा नेता गोपाल भार्गव: सभी विधायकों के साथ मैं दिल्ली जा रहा हूं। भाजपा के 107विधायक एकजुट हैं। इसके अलावा हमारे पास सपा, बसपा और कुछ निर्दलीय विधायकों का समर्थन है। कांग्रेस के 22 और दूसरे विधायकों ने भी इस्तीफे दे दिए हैं।वर्तमान में हमारे पक्ष में 20 विधायक ज्यादा हैं।
 
मप्रमुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, हम अपना बहुमत साबित करेंगे। हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
 
बयान: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि गलतफहमी में जी रहे हैं कांग्रेस के लोग। कांग्रेस में फूट के कारण प्रदेश की राजनीति में अस्थिरता आई है और विशेषकर अहंकार और भ्रष्टाचार इसका मूल कारण है। जिस अहंकारी तरीके से कमलनाथ जी मुख्यमंत्री के पद का संचालन कर रहे थे और जिस प्रकार का भ्रष्टाचार हो रहा था। उससे आम कार्यकर्ता और आम विधायक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे। ये शुरुआत है सिंधिया जी की जो अन्य प्रदेशों में भी जाएगी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...