कोतवाली थाना में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, भाईचारा के साथ मनाये होली का त्यौहार
असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 07/03/2020 को होली का त्यौहार को देखते हुये शांति सौहार्दपूर्ण भाईचारा के माहौल में होली पर्व मनायें और थाना क्षेत्र में किसी भी तरह कि कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी जो आज से ही अलग – अलग पेट्रोलिंग पुलिस पार्टी गठित कर आवारा तत्वों को नियंत्रित किया जायेगा ।

होली पर्व के मद्देनजर बैढन कोतवाली थाना परिसर में सिंगरौली तहसीलदार- जितेन्द्र वर्मा और बैढन थाना प्रभारी निरीक्षक- अरुण पाण्डेय ने थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के बीच बैठक हुई जिसमे वरिष्ठ नागरिकों का सुझाव लिया गया और शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने हेतु अपील की गयीं ।
वही अधिकतर लोगों ने होली के दिन मोटर साइकिल सवारों द्वारा शराब पीकर तेज गति से गाड़ी चलाने कि शिकायत पर कार्यवाही की जायेगी और मोटरसाइकिल पर दो से अधिक सवारी बैठाकर व शराब पीकर वाहन न चलाये वही डीजे वैगरह बजाते हुये बिना परमिशन के जप्त किये जायेगे और डायल 100 एफआरबी हो सकता है समय से न पहुंचे वहीं पेट्रोलिंग पुलिस पार्टी सायरन बजाते हुये घूमती रहेगी असामाजिक तत्वो पर बैढन पुलिस की नजर चप्पे – चप्पे पर बनी रहेगी ।
वही बैठक में होली त्यौहार को देखते हुये माजन मोड़ से परसौना माजन मोड़ से नवजीवन बिहार नवानगर सड़क का निर्माण कार्य बंद कराया जाये यह बात उठायी गयी है ताकि जगह-जगह गड्ढे वगैरह होने के कारण सड़क दुर्घटना होने की संभावना बनी रहेगी एयर बने गड्ढे पाये जाये ।
उक्त बैठक मुख्य रूप से रामशिरोमणि शाहवाल, अशोक शाह, रामदुलारे वर्मा, नपानि सिंगरौली कार्यपालनयंत्री- व्हीपी उपाध्याय, राजाराम केसरी, समाजसेवी-डॉ. डी.के.मिश्रा, डीएन शुक्ला (पार्षद), सुंदर शाह, रामेश्वर सिंह, विवेक त्रिपाठी, केडी सिंह, रामसागर शाह, एसआई – अखिलेश अग्निहोत्री, मुनव्वर अली, कमलेश गुप्ता, मधु शाह, सुदामा शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal