बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोतवाली बैढन के पोड़ी नौगई गांव से नाबालिग बालिका को अपहरण कर उसके साथ ज्यादती करने का आरोपी कोतवाली थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया और आरेापी को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया गया है ।
वही पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार फरियादी धुरमल बसोर पिता भारत बसोर उम्र 39 वर्ष सा. पोड़ी नौगई थाना बैढन द्वारा दिनांक 01/06/2019 को उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखाया था कि मेरी नाबालिग लड़की उम्र 15 वर्ष की है जो दिनांक 26/05/2019 को घर से बिना बताये कहीं चली गयी वही तलाश करने पर कोई पता नहीं चल पा रहा था वही नाबालिग लड़की की तलाश हेतु टीम गठित कर लगातार प्रयास किया गया तो

दिनांक 05/03/2020 को पता चला कि गुमशुदा/अपहृता आरोपी संतोष बसोर पिता – लल्लू बसोर उम्र 22 वर्ष सा. खरकटा थाना बरगवां के साथ रेल्वे स्टेशन बरगवां में पंजाब से चलकर होली के त्यौहार पर घर आने वाली है वही मुखबिर की सूचना पर गठित टीम को रेल्वे स्टेशन बरगवां रवाना किया गया और जो अपहृता को आरोपी के साथ दस्तयाब कर थाना लाया गया और गुमशुदा का धारा 161 का कथन लेख किया गया जो अपहृता ने बताया कि मुझे संतोष बसोर बहला – फुसला कर पंजाब ले गया था और मेरे साथ जबरन गलत काम किया है पीड़िता का 164 का कथन न्यायालय बैढन में दर्ज कराया गया उक्त प्रकरण में अपराध धारा 363, 366 ए, 376 (3), 376 (2) (एन) भा.द.वि. 4,6 पास्को एक्ट का बढाया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर बाद मेडिकल परीक्षण के जेआर पर न्यायालय बैढन पेश किया गया है।
उक्त कार्यावाही में निरीक्षक- अरूण कुमार पाण्डेय, उनि रामजी शर्मा, सउनि- रामजी त्रिपाठी, प्र.आर- सूयभान, आर. श्यामसुन्दर वैश्य, प्रवीण सिंह, म.आर अर्चना तिवारी की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal