Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

श्रद्धालुओ को डराने धमकाने वाले दो आरोपी चढ़े बरगवां पुलिस के हत्थे

मध्यप्रदेश//सिंगरौली//बरगवां
बढ़ता कारवाँ न्यूज
राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS//बरगवां:- सिंगरौली जिले के कसर गेट के समीप ऊंचे पहाड़ी पर स्थित खोड़वा में भगवान शिव शंकर के मंदिर में 15 दिन तक पूजा अर्चना चलता है पहाड़ से नीचे वही पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है जहाँ भारी संख्या में श्रद्धालू भगवान शिव के दर्शन करने जाते है इसी दरमियान बीते दिन 01 मार्च को कुछ बदमास किस्म के लोग मेले में आने जाने वाले अलग अलग रास्ते मे राहगीर श्रद्धालुओ को धारदार हतियार लेकर डरा धमका रहे थे जिसकी सूचना बरगवां थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी को मिली

आपको बता दे कि सिंगरौली जिले के युवा तेज तर्राट बरगवां थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी के द्वारा एक टीम बनाकर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे के मार्गदर्शन में व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के सतत निगरानी में जुल्म और अपराधों को खत्म करने के लिए फरार अपराधियो,गुंडा बदमास वारंटियों के खिलाफ एक मुहिम चलाया जा रहा है उसी क्रम में जब बरगवां थाना प्रभारी को सूचना मिली कि खोड़वा मेले में आने वाले अलग अलग रास्तों पर कुछ बदमासो द्वारा श्रद्धालुओं को लोग तेज धारदार हतियार बका लेकर डरा धमका रहे हैं जिसके बाद बरगवां थाना प्रभारी मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा की दृष्टि से मेले में तैनात पुलिस के द्वारा शनिराम उर्फ दादू पिता राम प्रसाद पाल साकिन बड़ोखर को धारदार हतियार सहित अपराध क्र. 68/2020 धारा 25(1बी) आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया वही दूसरे आरोपी सौरभ मिश्रा पिता ओमप्रकाश मिश्रा को निवासी पुरन्दपुर वाराणसी उत्तर प्रदेश को बड़ोखर रोड़ से आने जाने वाले लोगो को बका दिखा कर डराते हुए अपराध क्र. 70/2020 धारा 25(1बी) आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया न्यायालय में पेश कर पचौर जेल भेज दिया गया

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार,सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव,प्रधान आरक्षक अरविन्द चौबे,संतोष सिंह,संजीत सिंह,उमेश,रामचरण सतनामी,आरक्षक संजय सिंह परिहार,गणेश रावत, व पंकज की सराहनीय भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...