बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS//बैढ़न:- मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजपती सिंह ने ग्रेड 02 में पदस्थ रामनाथ वर्मा के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि रामनाथ वर्मा लगभग 10 वर्ष से लिपिक एवं भृत्य का स्थापना प्रभारी बनाया गया है वही अनुकम्पा नियुक्ति का भी प्रभार उनके पास है जिसके कारण रामनाथ वर्मा द्वारा लगातार छोटे कर्मचारियो से पैसे की मांग करते हैं और पैसा न देने पर छोटे कर्मचारियो को परेशान करते है

वही आगे उन्होंने कहा कि शासन के प्रावधान अनुसार 3 वर्ष के बाद शाखा में परिवर्तन का नियम है लेकिन रामनाथ वर्मा ग्रेड 02 सालो से एक ही शाखा में पदस्थ है जिसको लेकर मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ में असन्तोष का माहौल है अब देखना ये है कि सालो से पदस्थ ग्रेड02 के कर्मचारी रामनाथ वर्मा के ऊपर संबंधित विभाग कार्यवाही करता है या मामले को ठंडे बस्ते में डालकर रख दिया जायेगा
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal