Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शस्त्र लायसेंस का दुरूपयोग,कलेक्टर ने 17शस्त्र लायसेंस किए निलंबित

ग्वालियर-

शस्त्र लायसेंस लेने के बाद उसका दुरूपयोग करने वाले और लायसेंसधारकों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज होने के कारण कलेक्टर अनुराग चौधरी ने 17 शस्त्र लायसेंस निलंबित कर दिए हैं। पुलिस ने ऐसे शस्त्र धारकों की सूची जिला प्रशासन को सौंपी थी और हर शस्त्र धारक के दुरूपयोग और अपराध की जानकारी भी रिपोर्ट में शामिल की। इसी रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने यह निर्णय लिया है। सभी निलंबित शस्त्र लायसेंसधारियों को अपने शस्त्र मय आर्म्स एवं एम्युनेशन सहित संबंधित थाने में जमा करने के आदेश भी पारित किए हैं।

जिला दण्डाधिकारी अनुराग चौधरी ने जिले के 17 शस्त्र लायसेंस निलंबित करने के आदेश पारित किए हैं, जिनमें संबंधित लायसेंसी योगेश राजावत पुत्र रन सिंह राजावत निवासी शिवनगर गदाईपुरा हजीरा, बेताल सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी बिलौआ जिला ग्वालियर, प्रमोद विश्वैया पुत्र स्व.बलदेव विश्वैया निवासी तानसेननगर, केदार सिंह पुत्र देवी सिंह निवासी ग्राम बड़ेरा थाना चीनौर, दीनदयाल शर्मा उर्फ दीना पुत्र गयाप्रसाद शर्मा निवासी ग्राम पारोली थाना बामौर जिला मुरैना हाल ग्राम कुलैथ थाना तिघरा, राजू बघेल पुत्र कैलाश बघेल निवासी ग्राम द्वारिकागंज थाना उटीला, रघुवीर सिंह पुत्र रतिराम घुरैया निवासी ग्राम पारसेन थाना बिजौली शामिल हैं। इसके अलावा लायसेंसी अकरम पुत्र मुन्ना खान निवासी खजांची बाबा की दरगाह कम्पू, गोपाल कुशवाह पुत्र नादरिया कुशवाह निवासी नयापुरा अजयपुर थाना माधौगंज,गिरवाई , हरकिशन सिंह गुर्जर पुत्र स्व गोरे सिंह गुर्जर निवासी ग्राम शेखपुरा थाना महाराजपुरा, महेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र गंगाप्रसाद सिंह निवासी ग्राम शेखपुरा थाना महाराजपुरा, नीरज शर्मा उर्फ बबलू शर्मा पुत्र कैलाश नारायण शर्मा निवासी सुरेशनगर ठाठीपुर, सुरेन्द्र गुर्जर पुत्र शोभाराम निवासी त्यागीनगर थाना मुरार, पुरूषोत्तम गुर्जर पुत्र शोभाराम निवासी त्यागीनगर थाना मुरार, गोविन्द सिंह पुत्र रणवीर रावत निवासी ग्राम रणवीर रावत का पुरा ताल के पास हिम्मतगढ़ पनिहार थाना पनिहार, मलखान रावत पुत्र बेजनाथ रावत निवासी ग्राम रणवीर रावत का पुरा ताल के पास हिम्मतगढ़ पनिहार थाना पनिहार एवं कल्याण सिंह सोलंकी पुत्र गजाधर सिंह सोलंकी निवासी ग्राम पनिहार जिला ग्वालियर का शस्त्र लायसेंस निलंबित किया गया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...