बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आम आदमी पार्टी के राष्ट्र निर्माण अभियान को सिंगरौली जिले में त्वरित गति देने के लिये आज नगर निगम शापिंग प्लाजा बैढ़न में पार्टी में नये सदस्यों की बैठक हुयी ।

जिसके तहत सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष- रानी अग्रवाल ने कहा कि आप लोग अधिक-अधिक से संख्या में नये प्रकार की राजनीति से जुड़े और बदलाव करें जो आज पूरी दुनिया केजरीवाल की तारीफ कर रहे हैं और वही आज सिंगरौली में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर कोई किसी का सुनना नही चाहता हैं और इस भ्रष्ट तंत्र को जड़ से उखाड़कर फेकना पड़ेगा उक्त बैठक की अध्यक्षता प्रमोद मिश्रा ने किया ।
वही सिंगरौली विधानसभा प्रभारी राजेश सोनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में तीसरी बार जीत के बाद पहली बार देश के 20 राज्यों में एक साथ सकारात्मक राष्ट्र निर्माण सदस्यता अभियान चला रही है और वही पार्टी के केंद्रीय नम्बर 9871010101 मिस्ड कॉल देकर पार्टी से जुड़ा जा सकता है और ग्राम स्तर से लेकर मुहल्ले स्तर तक पूरे सिंगरौली जिले में सशक्त सदस्यता अभियान चलाने का सर्वसम्मति से पूर्व में निर्णय लिया गया वही आज वक्ताओं ने कहा कि 23 फरवरी से प्रारम्भ होकर 23 मार्च 2020 तक अभियान के प्रथम चरण में विभिन्न प्रचार माध्यमों और व्यक्तिगत संपर्को द्वारा लगभग 1 लाख लोगों को पूरे जिले में सदस्यता कराने का लक्ष्य रखा गया हैं ।
उक्त बैठक व सदस्यता अभियान के दौरान अश्वनी बघेल, प्रकाश सोनी, प्रमोद रजक, वंशबहादुर विश्वकर्मा, छोटेलाल विश्वकर्मा, राजेश अग्रहरि, सुधीर कुमार, काजल सोनी, ऊषा सोनी, रीना, इन्दु सोनी, मीना सहित अन्य महिलाये – पुरुष शामिल रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal