बढ़ता कारवाँ न्यूज
मध्यप्रदेश//सिंगरौली
राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS:- बीते पिछले शनिवार से किसानो के ऊपर आफत की बरसात हो गई जैसे ही किसानो की फसल खेतो लहलहा रही थी जिसको देखकर किसान के चेहरे पर हंसी की मुस्कान झलक रही थी कि अचानक शनिवार को सिंगरौली जिले के कई गाँवो में तेज हवाओ के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने ने किसानों के चेहरे की मुस्कान को छीन कर उसके ऊपर दुखो का पहाड़ फोड़ डाला जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान की जगह चिंता की लकीरे झलकने लगी क्योकि अन्नदाता अपने खेतो में अन्न उगाने के लिए काफी परिश्रम करता है दिन रात खेतो में काम करता रहता है चाहे बरसात हो ठंड हो या गर्मी यैसे में ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान होने से किसान काफी चिंतित थे वही सिंगरौली

जिले के राजा व मध्यप्रदेश खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष वी.पी.सिंह राजा बाबा ने किसानो के दर्द को जाना और शनिवार को उन्होंने जिला कलेक्टर से इस बारे में चर्चा कर किसानो की फसल का जल्द से जल्द सर्वे कराकर मुआवजा वितरण करने की बात कही जिस पर जिले के तेज तर्राट युवा कलेक्टर के.वी.एस चौधरी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग को फसलो का सर्वे करने को कहा गया ताकि किसानो को उनके फसलो का उचित मुआवजा दिया जा सके
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal