बढ़ता कारवाँ न्यूज
मध्यप्रदेश//सिंगरौली
राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य व एटक यूनिय के प्रदेश सचिव का. संजय नामदेव ने सिंगरौली जिले के आस पास के इलाको में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन करने के बाद मध्यप्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानो को बिना किसी देरी के मुआवजा प्रदान किया जाये

उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि के कारण किसानो की सरसो,गेंहू की फसले व सब्जियां पूरी तरफ से बर्बाद हो गई हैं जिसके चलते सरकार को बिना किसी देरी के सिंगरौली जिले के गाँवो के किसानो को मुआवजा देना चाहिये
कामरेड संजय नामदेव ने मांग किया है कि किसानो के हर तरह के कर्ज माफ कराए जाये आगे उन्होंने कहा कि फसल बीमा के नाम पर भी किसानो को निरंतर छला जा रहा है वही बीमा कंपनियों के साथ सांठ गांठ करके गरीब किसानो को लूटा गया है और मुआवजे के नाम पर किसानो को कुछ नही मिल रहा उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना में भारी घोटाला है जिसकी जांच होना जरूरी है
किसानो को अगर नही मिला उनका हक तो होगा उग्र आंदोलन
कामरेड संजय नामदेव ने कहा कि आजाद भारत में हम सबका पेट भरने वाले अन्नदाता को आये दिन अपने अधिकारों और हक के लिए जूझना पड़ रहा है लेकिन देश की सरकारें हैं कि वो अपनी चतुर चाणक्य नीति से हर बार इन किसानों को आश्वासन देकर समझा-बुझाकर सबका पेट भरने के उद्देश्य से अन्न उगाने के लिए वापस खेतों में काम करने के लिए भेज देती हैं। देश में सरकार चाहे कोई भी हो, लेकिन अपने अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्षरत किसानों की झोली हमेशा खाली रह जाती है। आज अन्नदाता किसानों के हालात बेहद सोचनीय है, स्थिति यह हो गयी है कि एक बड़े काश्तकार को भी अपने परिवार के लालन-पालन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है,जो स्थिति देशहित में ठीक नहीं है वही श्री नामदेव ने कहा कि अगर किसानो को जल्द से जल्द उनका उचित मुआवजा नही मिला तो उनके हक के लिए हम सड़को पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal