Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आयुक्त ने की गृह निर्माण समितियों की समीक्षा, शीघ्र जांच के आदेश

ग्वालियर।

सहकारिता आयुक्त एमके अग्रवाल ने गृह निर्माण समितियों की समीक्षा की। 39 समितियों की समीक्षा की। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 39 समितियों की जांच की गई। जिन 15 समितियों की रिपोर्ट आई थी, उनमें से 11 गृह निर्माण समितियों पर एफआईआर दर्ज करा दी है। 8 समितियों का परीक्षा किया जा रहा है। 15 समितियों की रिपोर्ट आ चुकी है। इनकी रिपोर्ट का परीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। जिन समितियों की जांच लंबित है, शीघ्र खत्म करने का आदेश दिया है।

एंटी माफिया मुहिम के तहत गृह निर्माण समितियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसी समितियां जिन्होंने सदस्यों से पैसा ले लिया और सदस्यों को प्लॉट नहीं दिए। सरकार के आदेश पर प्रशासन व सहकारिता विभाग ने कार्रवाई की है। शनिवार को शाम को सहकाारिता आयुक्त एमके अग्रवाल विभाग के ऑफिस पहुंचे। उन्होंने सहकारी समितियों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की। जिन समितियों की जांच लंबित हैं, उनकी भी समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त सहित ऑडीटर मौजूद थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...