बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भीम आर्मी व पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय एकता मिशन के आह्वान पर कल 23 फरवरी को पदोन्नति में आरक्षण पर उच्चतम न्यायालय के फैसले एवं एनआरसी/ सीएए के खिलाफ भीम आर्मी जिला सिंगरौली एकता मिशन के नेतृत्व में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अन्य अल्पसंख्यक लोगों व संविधान के प्रति सम्मान रखने वाले सभी सामाजिक संगठनों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार सिंगरौली भीम आर्मी एकता मिशन के जिला महासचिव जमेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय भीम आर्मी एकता मिशन के प्रमुख एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के द्वारा 23 फरवरी दिन रविवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है और इसी तारतम्य में मध्य प्रदेश मे भी बंद का ऐलान किया गया है भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला इकाई सिंगरौली के तत्वाधान मे एक दिन सिंगरौली बंद के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा।
सिंगरौली भीम आर्मी ने संविधान बचाने के इस मुहिम को सफल बनाने हेतु नाजी, पीएस5, इण्डियन लॉयर एसोशिएशन, संविधान बचाओ सँयुक्त मोर्चा, सामाजिक संगठन व राजनीतिक दल से जुड़े अधिक से अधिक लोगों को 23 फरवरी की प्रातः 10 बजे सामुदायिक भवन बैढन के पास एकत्रित होने की अपील की गयी है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal