Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप जायसवाल एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल का जिले में आगमन कल मंत्री द्वय नगर निगम की वृहद पेयजल योजना का करेगे लोकार्पण

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप जायसवाल मध्य प्रदेश शासन खनिज संसाधन एवं कमलेश्वर पटेल मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का संयुक्त रूप से जिले में आगमन कल दिनांक 16 फरवरी को होगा।

कार्यक्रम अनुसार मंत्री श्री जायसवाल एवं श्री पटेल 15 फरवरी को रात्रि 11:45 बजे शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन से सिंगरौली हेतु प्रस्थान करेगे और 16 फरवरी को सुबह 7:38 बजे बरगवा रेलवे स्टेशन आगमन सुबह 8:00 बजे सूर्या भवन आगमन है ।

मंत्री द्वय प्रात: 9 बजे से 10:30 बजे तक सूर्या भवन में पार्टी कार्यकर्ता से भेट करेगे और 10:30 सूर्या भवन से ढोटी हेतु प्रस्थान 11:00 बजे ढोटी आगमन और प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल एवं श्री पटेल ढोटी में नव निर्मित नगर निगम की वृहद पेयजल परियोजना का शुभारंभ करेगे वही 11:30 बजे नगर निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक मे भाग लेगे और दोपहर 12:00 बजे उत्कर्ष केन्द्र सिंगरौली में औद्योगिक सिलाई केन्द्र के प्रशिक्षणार्थियो को आफर लेटर वितरित करेगे वही मंत्री द्वय दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला खनिज प्रतिष्ठान मद की बैठक में शिरकत करेगे इसके तत्पश्चात दोपहर 2:00 बजे मैत्री सभागार विन्ध्यनगर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में संम्मिलित होगे। मंत्री द्वय विन्ध्यनगर से दोपहर 2:30 बजे ग्राम पंचायत पोड़ी-3 हेतु प्रस्थान करेगे और ग्राम पंचायत पोड़ी में नव निर्मित पीडीएस भवन का लोकार्पण करेगे और 3:30 बजे ग्राम पंचायत पोड़ी से प्रस्थान कर 4:00 बजे ग्राम पंचायत बगैया में आयोजित “आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में सम्मलित होगे तथा नव निर्मित गो-शाला भवन का लोकार्पण करेगे साथ ही शायं 5:00 बजे मंत्री द्वय ग्राम पंचायत बगैया से जिला सीधी के लिए प्रस्थान करेगे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...