Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हिरवाह स्पोर्टिंग क्लब ने दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब बैढन को 1 गोल से हराया कल शाहपुर – सिंगरौली और बार्सिलोना – हिरवाह फुटबॉल टीम में होगा कड़ा मुकाबला

सिंगरौली फुटबॉल कप – 2020 आयोजित

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “सिंगरौली फुटबॉल कप – 2020” एमएससी बार्सिलोना के तत्वाधान में बैढन के राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल मैच दिनांक 11/02/2020 से प्रारंभ होकर आज चौथा दिन फुटबाल दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब बैढन और हिरवाह स्पोर्टिंग क्लब के बीच फुटबॉल मैच खेला गया जिसमें हिरवाह स्पोर्ट्स क्लब ने कड़ा मुकाबला करते हुये एक गोल मारकर दुर्गा स्पोटिंग क्लब बैढन को हराया और जीत हासिल की ।

वही फुटबॉल खेल के मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस, विशिष्ट अतिथि- नपानि पूर्व अध्यक्ष – चंद्रप्रताप विश्वकर्मा और पूर्व पार्षद रजनीश पाण्डेय, पूर्व पार्षद देवेश पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल पर किक मारकर खेल प्रारंभ किया गया जिसमें हिरवाह विजयी हुई वही मुख्य रेफरी के रूप में मुनौवर अली, साइड लाइन में शालू खान, अमृतपाल, आयोजन कर्ता- असगर अली, मो.ताजुद्दीन, संतोष गुप्ता, अजय वर्मा, संतोष सोनी (पूर्णमासी) सहित फुटबाल खेल प्रेमी व दर्शक भारी संख्या में मौजूद रहे ।

वही कल दिनांक 15/02/2020 को दोपहर 2:00 बजे राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम बैढन में पहला फुटबॉल मैच मुकाबला शाहपुर और सिंगरौली वही दूसरी टीम बार्सिलोना और हिरवाह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा ।

बताया जा रहा है कि “सिंगरौली फुटबॉल कप – 2020” फुटबॉल मैच दिनांक 20/02/2020 तक खेले जायेंगे जिसमें जिले के साथ-साथ अन्य राज्यो के फुटबॉल खिलाड़ी भाग लेंगे और वही कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...