Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*गड़बड़ी हुई तो केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य होंगे जिम्मेदार*

  • बोर्ड परीक्षा के सम्बंध में जिलाधिकारी ने ली बैठक
  • कहा, सेंटर पर अभी भी कोई कमी है तो कर लें दुरुस्त

बलियाः जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को पूरी सुचिता के साथ सम्पन्न कराना है। इसमें किसी भी स्तर पर लारवाही होने पर बड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र पर कोई भी गड़बड़ी हुई तो उसके जिम्मेदार केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य होंगे। बुधवार को बहुउद्देशीय सभागार में बोर्ड परीक्षा के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने ये बातें कही। 
उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन व पूरी सुचिता के साथ कराने के लिए मुख्यमंत्री जी गम्भीर हैं। सभी प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित कर लें कि उनके हर कक्ष का सीसीटीवी कैमरा व वाॅइस रिकार्डर चल रहा है या नहीं। अगर कोई कमी हो तो उसे परीक्षा से पहले ठीक करा लें। तहसील स्तर पर लगाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी इसे देख लें। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मी को कोई भी दिक्कत हो तो जोनल या सेक्टर मजिस्ट्रेट को या सीधे मुझे बताएंगे। सभी जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि सेंटरों तक जाने वाली सड़क के बारे में रिपोर्ट तीन दिन के अंदर दें। उन्होंने कहा कि परीक्षा में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर नहीं जाना चाहिए।
अंत में उन्होंने परीक्षा के प्रति गम्भीरता की बात दोहराकर पूरी तरह सचेत रहने को कहा।

लागू रहेगी धारा 144, पुलिस बल रहेगी तैनात

एएसपी संजय कुमार ने कहा कि पूरी परीक्षा के दौरान जिले में धारा 144 लागू रहेगी। हर सेंटर पर जरूरत के हिसाब से पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिसमें महिला पुलिस भी शामिल है। उन्होंने कहा कि नकल करते या कराते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई भी होगी। अगर केंद्र व्यवस्थापक या प्रधानाचार्य के साथ कोई घटना हो तो तुरंत तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा सकते हैं।

परीक्षा में कुल 1,59,305 परीक्षार्थी होंगे शामिल

इस बार की यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले के कुल 213 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख 59 हजार 305 परीक्षार्थी बैठेंगे, जिसमें 82 हजार 206 हाईस्कूल व 77 हजार 99 इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं है। सभी एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका में होंगे। इसके अलावा 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व छह सचल दल की टीमें परीक्षा पर नजर रखने के लिए होगी। 

17 संवेदनशील व 15 अतिसंवेदनशील केंद्र

  • बोर्ड परीक्षा में बने परीक्षा केंद्रों में 17 केंद्रों को संवेदनशील व 15 सेंटर को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन सेंटरों पर विशेष निगहबानी रहेगी। सभी 213 केंद्रों की आनलाईन मानिटरिंग राजकीय इंटर कालेज में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी। वहां 15 कम्प्यूटर लगाए गए हैं, जहां एक कम्प्यूटर से 12 से 15 सेंटरों की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

सबसे ज्यादा परीक्षार्थी बेल्थरारोड तहसील में

  • परीक्षार्थियों की संख्या को तहसीलवार देखा जाए तो जिले में सबसे ज्यादा 43 हजार 214 परीक्षार्थी बेल्थरा तहसील में हैं। वहीं सबसे कम बैरिया तहसील में 15 हजार 352 परीक्षार्थी हैं। इसी तरह रसड़ा में 31 हजार 217, सदर तहसील में 27 हजार 610, बांसडीह में 24 हजार 386 परीक्षार्थी व सिकन्दरपुर में 16 हजार 826 परीक्षार्थी हैं।

ये रहे मौजूद
संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मण्डल अनारपती वर्मा, एडीएम रामआसरे, एएसपी संजय कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन व अन्नपूर्णा गर्ग, डीआईओएस भास्कर मिश्रा, बीएसए शिवनारायण सिंह, अतुल तिवारी, सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, 213 केंद्रों के स्टेटिक सुपरवाइजर व सभी केंद्राध्यक्ष मौजूद थे। 

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...