ग्वालियर
कम मात्रा में पानी छोड़े जाने पर डी-नहर से जुड़े टेलपोर्सन के गांव तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे इन गांव में खड़ी करीब 15 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल को संकट पैदा हो गया है। पानी न मिलने के कारण गेंहूं की फसल सूखने लगी है,जिससे किसान चिंतित हो रहे हैं।
किसानों का कहना है कि जल्द ही उनकी फसल को पानी नहीं मिला तो फसल पूरी तरह से सूख जाएगी और उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी बार-बार शिकायत करने के बाद भी उनकी सुनवाई कर नहर में अधिक मात्रा में पानी नहीं छोड़ रहे हैं।
दरअसल डी- 15 नहर से जुड़े गांव छोटी अकबई, सुनवई, रजियार, महाराजपुर, चितावनी, बारौल, इटायल, सालबई, सिरोही, बरौठा, नोन लिधौरा, छीमक, खड़बई, चौमो, फतेहपुर, गुलिहाई, मिलघन एवं आसपास के अन्य कई गांव टेलपोर्सन का होने के कारण यहां नहर से पानी नहीं मिल पा रहा है। कुछ दिनों पहले हुई बारिश के बाद किसानों ने बोई गई गेंहूं की फसल में खाद डाल दी थी।
नहर में कम छोड़ा था पानी
अब इस फसल को पानी की जरूरत है। लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा डी-15 नहर में कम मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे यह पानी टेलपोर्सन के इन गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है और फसल सूखने लगी है। यदि कुछ दिनों में पानी नहीं मिला तो इन गांव में खड़ी 15 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल पूरी तरह से सूख जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देकर पानी छोड़े जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन पानी छोड़ना तो दूर की बात अधिकारी कार्यालय पर ही नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को किसानों ने एसडीएम राघवेंद्र पांडे को ज्ञापन देकर पानी छोड़े जाने की मांग की। मांग करने वालों में तरसेम सिंह, पंजाब सिंह, गुरुप्रीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, सहित अन्य कई किसान मौजूद थे।
गेहूं की 15 हजार हेक्टेयर में खड़ी फसल सूख रही, किसान बोले- नहर में छोड़ा जाए पानी
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal