ग्वालियर- जीवाजी क्लब औरमातृशक्ति संगठन द्वारा विश्व कैंसर दिवसके बारे मेंजानकारी देने जीवाजी क्लब में परिचर्चा का आयोजन किया। इसका विषय ब्लड कैंसर, थैलीसीमिया और एनीमिया मुक्ति तय किया गया। इसमें रायपुर से आए डॉ. विकास गोयल ने थैलीसीमिया और ब्लड कैंसर के बारे में बताया। डॉ. गोयल ने कहा कि थैलीसीमिया रेड ब्लड सेल्स की अनुवांशिक बीमारी है। सिर्फ जागरूकता से ही इसे पूरी तरह खत्म किया जाता है। विश्व में एक-दो देश ऐसे हैं जिन्होंने इसे पूरी तरह से खत्म किया है। एक केस शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि एक बार 6 महीने के बच्चे को लेकर उसके पैरेंट आए। जांच पर पता चला कि बच्चे को थैलीसीमिया मेजर है। पैरेंट का कहना था कि फैमिली में इसकी कोई हिस्ट्री नहीं है, जबकि दोनों को माइनर थैलीसीमिया था। यदि माता-पिता को माइनर थैलीसीमिया भी है तो बच्चे में मेजर थैलीसीमिया होने की संभावना 25 प्रतिशत बढ़ जाती है। यानी हर चौथे बच्चो को यह बीमारी हो जाती है।
ब्लड कैंसर के बारे में उन्होंने कहा कि इसके बारे में कई भ्रांतियां हैं। लोगों को लगता है कि इसका कोई इलाज संभव नहीं है, सिर्फ मरीज की उम्र बढ़ाई जा सकती है। यह गलत है। वहीं इस बीमारी के लक्षण भी स्पष्ट नहीं दिखाई देते हैं। चक्कर आना, कमजोरी, खून की कमी जैसे सामान्य लक्षण भी ब्लड कैंसर हो सकते हैं। कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने कहा कि तीन महीने में शहर में बोनमैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू हो जाएगी। गोग्स की अध्यक्ष डॉ. यशोधरा गौर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की समस्या बहुत अधिक है। कई बार महिलाएं स्वाद अच्छा न लगने या अन्य कारणों से आयरन की गोलियां नहीं खाती हैं। ऐसे में अब इंजेक्टेबल आयरन भी उपलब्ध है। साथ ही अब दो वैक्सीन उपलब्ध हैं, जो महिलाओं को शादी के पहले लेने चाहिए। डॉ. गौरव अग्रवाल ने कैंसर संबंधी निशुल्क योजनाओं की जानकारी दी। थैलेसीमिया रोकथाम के लिए हरीश थोरानी और निर्मल संतवाणी का सम्मान किया गया। स्वागत भाषण डॉ. नीरज कौल ने दिया। संचालन मातृशक्ति की अध्यक्ष अनुराधा घोड़के ने किया। आभार सुरेश घोड़के ने माना।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal