
बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने शहर के अमृत पाली में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कुछ बच्चों को दवा पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 12 फरवरी तक चलेगा। उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रीतम कुमार मिश्र भी थे।
इस अवसर पर वहां जुटे लोगों से जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के प्रति जागरूक रहें। स्वास्थ्य विभाग का पूरा प्रयास है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित ना रह जाए। पर लोग जागरूक रहेंगे तो शत प्रतिशत लक्ष्य आसानी से पूरा हो जाएगा। उन्होंने टीकाकरण के लाभ को रेखांकित करते हुए कहा कि समय से टीकाकरण हो जाने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। इस दौरान सीएमओ के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी साथ थे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal