ग्वालियर
कंपू स्थित सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर परवरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान ने साइबर क्राइम विषय पर अवेयरनेस प्रोग्राम रखा। जिसके मुख्य अतिथि साइबर क्राइम पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि हमें किसी के भी साथ अपनी पर्सनल जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए। विश्व में डिजिटल टेक्नोलॉजी के बढ़ते हुए परिवेश में अधिकांश कार्य इसी के बेस पर पूरे किए जा रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी है हम अपने बैंक अकाउंट और ओटीपी नंबर किसी के साथ भी शेयर न करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर डीएसपी टीएस सक्सेना ने की। स्वागत भाषण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने दिया। संचालन अशोक शर्मा ने किया।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal