
बांसडीह(बलिया):–मतदाता दिवस के अवसर पर तहसील बांसडीह के सभागार में उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य ने सर्व प्रथम भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर किया गया।उसके बाद मतदाता रैली आयोजित की गई।रैली का शुभारंभ उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य तहसीलदार गुलाबचन्द्रा व खंड शिक्षा अधिकारी मोती चौरसिया द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर तहसील परिसर से रवाना किया गया। रैली में जूनियर हाई स्कूल बांसडीह के बच्चों द्वारा हाथ में तख्ती लिये और उस पर स्लोगन लिखे हुए की “जन-जन नया ठाना है मतदाता जागरूक बनाना है” ” लोकतंत्र की है पहचान अपना मत अच्छे को मतदान “आदि नारा लगा रहे थे ।रैली नगर भ्रमण करते हुए तहसील में सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। रैली को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य ने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए युवा मतदाता का होना अति आवश्यक हैं।इसके लिये मतदाताओं को जागरूक करने के लिये मतदाता दिवस प्रतिवर्ष 2011 से मनाया जा रहा है। जूनियर हाई स्कूल के बच्चों द्वारा रंगोली का मनोहर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा छः से आठ के छात्रों द्वारा रंगोली बनाई गई ।सभी प्रतियोगियों को जिलाधिकारी व तहसीलदार द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया
रैली में एहसान उल हक, घनश्याम चौबे, हरेराम सिंह ,सुमन, सुनंदा मिश्रा, सुमित्रा यादव ,मोइनुद्दीन मोहम्मद, अरशद, सुनील कुमार, मनोज सिंह, परमहंस, कौशल सिंह ,सुरेश वर्मा ,अजय कुमार, जयप्रकाश, संतोष भारती आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन नंदलाल मौर्य ने किया
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal