Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अंतरराज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह के 4 आरोपी चढ़े सिंगरौली पुलिस के हत्थे 2 फरार 33 मोटर साइकिलें कीमती 20 लाख के बरामद अब तक की बड़ी कार्यवाही सिंगरौली एसपी ने मोरवा थाना में किया खुलासा

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन/मोरवा जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में करीब 20 लाख कीमत की 33 मोटरसाइकिले के साथ 4 को
मोरवा पुलिस ने ऊर्जांचल क्षेत्र के सिंगरौली एवं सोनभद्र जिले में लंबे अरसे से सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुये गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गयी कुल 33 मोटरसाइकिले भी पुलिस ने जप्त कर कीमती लगभग 20 लाख मोरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।

आज दिनांक शुक्रवार दोपहर को मोरवा थाना परिसर में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक – अभिजीत रंजन ने मामले का खुलासा करते हुये बताया कि मोरवा – बरगवां – माड़ा- शक्तिनगर -अनपरा – बीना – जयंत इत्यादि जगहों से यह चोर शातिराना तरीके से खड़ी मोटरसाकिले को लेकर फरार हो जाते थे और इसके लिये उन्होंने एक मास्टर चाभी बना रखी थी जिसकी मदद से वह मोटर साइकिल का लॉक खोलकर मिनटों में मोटर साइकिल पार कर देते थे और जिसके कुछ दिनों बाद उसका नंबर प्लेट बदलकर एवं नकली कागजात बनाकर वह मोटर साइकिल को सस्ते दामों में बिक्री को तैयार हो जाती थी।

उक्त मामले की जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को चोरी गयी मोटरसाइकिल की पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी डॉ. कृपाशंकर द्विवेदी के मार्गदर्शन में मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक – नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा गठित टीम ने बड़गड़ निवासी – दशाराम सिंह गोड़ एवं रमाशंकर सिंह गोड़ के आवास में छापेमारी कर 11 मोटरसाइकिल बरामद की जिसके विषय में उनके द्वारा कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका और इसके बाद पुलिस की सख्ती से पूछताछ के दौरान उन्होंने मोटर साइकिल चोरी का जुर्म कबूल किया एवं उनकी निशानदेही पर मोरवा निरीक्षक द्वारा विभिन्न टीम बनाकर चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिये सिंगरौली एवं सोनभद्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी कर गिरोह के सदस्यों से चोरी की कुल 33 मोटरसाइकिले बरामद की जिसका बाजार मूल्य लगभग 19 लाख 40 हजार बताया जा रहा है ।

जिला पुलिस अधीक्षक – अभिजीत रंजन ने बताया कि अब तक इस वाहन चोर गिरोह के 4 सदस्य दशाराम सिंह गोड़ पिता- लक्षीमन सिंह गोड़ उम्र 27 वर्ष ग्राम – बड़गड़ थाना मोरवा, रमाशंकर सिंह पिता- रामखेलावन सिंह गोड़ उम्र 22 वर्ष निवासी- बड़गड़, रामलल्लू सिंह गोड़ पिता- मटुकधारी सिंह गोड़ उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जमतिहवा थाना चितरंगी एवं सिपाही लाल सिंह गोड़ पिता- रामाधार सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी – ग्राम बड़गड़ थाना- मोरवा को गिरफ्तार किया जा चुका है ।

वहीं इस गिरोह के दो सदस्य धनी सिंह गोड़ पिता- बाबा उर्फ ताखी सिंह निवासी ग्राम – बड़गड़ एवं सेवालाल कोल पिता – गोलहई कोल निवासी- ग्राम कतरिहार फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है इस बाबत उम्मीद जतायी जा रही है कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के बाद क्षेत्र से चोरी गयी अन्य मोटर साइकिलों का भी पता लग सकता है और उक्त चारों आरोपियों को अप. क्र. 48/20 धारा 414, 401 ता.हि. के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया ।

इन आरोपियों से जप्त हुयी मोटर साइकिल

(1) दशाराम सिंह गोड़ से 6 लाख 50 हजार की 13 मोटर साइकिले (2) रामशंकर सिंह गोड़ के पास से 6 लाख 70 हजार की 11 मोटरसाइकिले (3) रामलल्लू गोड़ के पास से 2 लाख 30 हजार कीमत की 4 मोटर साइकिले (4) सिपाहीलाल सिंह के पास से 2 लाख 85 हजार कीमत की 5 मोटर साइकिले बरामद हुयी है।

इन कंपनियों की मोटर साइकिल बरामद

मोरवा पुलिस द्वारा इस मोटर साइकिल चोर गिरोह के सदस्यों के पास से कुल 5 नग डिस्कवर, 3 नग बजाज प्लैटिना, 2 नग हीरो ग्लैमर, 3 नग हीरो होंडा डीलक्स, 1 नग बजाज पल्सर, 2 नग सुपर स्प्लेंडर, 3 नग सीडी डॉन, 1 नग हीरो शाइन, 2 नग स्प्लेंडर प्लस, 2 नग पैशन प्लस, 3 नग एचएफ डीलक्स, 1 नग टीवीएस स्पोर्ट्स, 3 नग पैशन प्रो, 1 नग हीरो होंडा डीलक्स, 1 नग एलएमएल फ्रीडम कुल 33 मोटर साइकिल बरामद हुयी है।

आरोपियो ने पुलिस से बचने के लिये जमीन में गाड़ दी थी मोटर साइकिल

बताया जा रहा है कि फरार आरोपियों द्वारा जानकारी होने पर पुलिस से बचने के लिये मोटरसाइकिल को गड्ढा कर जमीन में गाड़ दिया गया था और इसके बाद ऊपर से लकड़ी व मिट्टी का लेप करके उसे भर दिया था हालांकि मामले के खुलासे में लगी पुलिस ने भनक लगते ही मिट्टी से सनी मोटरसाइकिल को गड्ढे से भी निकाल लिया और इसके अलावा कुछ मोटर साइकिल अरहर के खेत व अन्य को पुआर से ढककर छुपा दिया गया था जिसे भी पुलिस ने ढूंढ निकाला ।

उक्त कार्यवाही में मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक- नागेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक – शीतला यादव, सरनाम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक- साहबलाल सिंह, प्र. आर. राजेश द्विवेदी, राजवर्धन सिंह, जयराम गुप्ता, अजीत सिंह, अमर सिंह, आरक्षक – नरेंद्र यादव, अरुणेंद्र पटेल, सुबोध सिंह तोमर, विजय सिंह, सुनील मिश्रा, नीरज यादव, रविदत्त पाण्डेय, विक्रम सिंह की अहम भूमिका रही है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...