Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डीएम-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

  • डीएम-एसपी ने नाव में भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा

बलिया। 27 जनवरी से शुरू होने वाली गंगा यात्रा  की तैयारी का अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बकायदा कार्य का निरीक्षण किया। चूंकि, नौकायन प्रतियोगिता भी होनी है और यात्रा का शुभारंभ भी जल मार्ग से ही होना है, इसलिए अधिकारियों ने नदी में नाव से भ्रमण कर तैयारियों को देखा। जिलाधिकारी ने आवश्यकतानुसार अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।

दुबेछपरा में गंगा किनारे बन रहे पंडाल और हेलीपैड निर्माण की स्थिति को भी देखा। जिलाधिकारी ने कहा कि समय बहुत कम है, लिहाजा कार्य की स्पीड बढ़ा दी जाए। मौके पर कार्य करा रहे लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर को सख्त निर्देश दिया कि तेजी से कार्य करा कर हर रोज की प्रगति बताते रहें। इसके अलावा वहां चारों ओर पर्याप्त पानी का छिड़काव कराने का भी निर्देश दिया। जर्मन हेंगर (लोहे के टेंट) लगाने पर उसे तत्काल हटवाने को कहा। निर्देश दिया कि एक लकड़ी का अच्छा स्टेज बनवाया जाए और उसके चारों तरफ बैरिकेडिंग कराया जाए। दूबेछपरा गंगा घाट पर बनाए गए चबूतरा को भी देखा। निरीक्षण के बाद वहां से निकलते समय भी जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने की बात दोहराई। इस दौरान उनके साथ सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एडीएम रामआसरे, एसडीएम बैरिया अशोक चौधरी, सीओ अशोक सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...