Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

फैक्ट्री रोड बलियरी व बीजपुर रोड में विद्यालयों के आस – पास सड़क गतिअवरोधक (ब्रेकर) न होने से आये दिन होती हैं दुर्घटनाये

भाकपा राज्य परिषद सदस्य के द्वारा पूर्व में गतिअवरोधक बनाने हेतु उठाई थी मांग

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी – सलीम खान) बैढन के बलियरी रोड स्थित पहरी टोला में शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के सामने फैक्ट्री रोड और बीजपुर रोड सनशाइन स्कूल के आस-पास कई विद्यालय है जो इन जगहों पर छोटे – बड़े बच्चो से लेकर कुल लगभग 2 से 3 हजार छात्र-छात्राएं अध्यनरत है आना जाना होता रहता है सड़क में गतिअवरोधक (ब्रेकर) न होने के कारण आये दिन दुर्घटनाये इन सब जगहों पर होती रहती है । 

वही मिली जानकारी के अनुसार शासकीय विद्यालय में लगभग कुल 400 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और विद्यालय के सामने इंडस्ट्रीयल रोड एरिया होने के कारण उक्त सड़क से चौबिसों घंटे भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है और वही दुर्घटनाओं को देखते हुये कुछ दिनों पहले यातायात विभाग द्वारा विद्यालय के सामने बैरिकेटिंग लगाया गया था इसके बावजूद भी लगभग आधा दर्जन सड़क दुर्घटनाएं उक्त विद्यालय के सामने घटित हो चुकी है । 

दुर्घटनाओं में विद्यालय के छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो चुके है और विद्यालय के छात्र-छात्राओं के परिजनों एवं विद्यालय के आसपास रहवासियों ने मांग किया है कि फैक्ट्री रोड से हैवी वाहनों का चौबिसो घंटे आवागमन लगातार रहता है स्कूल में छोटे – छोटे बच्चे अध्ययन करते हैं अत: जल्द स्कूल के सामने गतिअवरोधक (ब्रेकर) का निर्माण कराया जाये । 

वही इसके पूर्व में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य परिषद सदस्य काम. संजय नामदेव के द्वारा जनहित में छात्रों के भविष्य को देखते हुये लगातार नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय से लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक यातायात विभाग द्वारा के अनुरूप सड़क में गतिअवरोधक (ब्रेकर) बनवाने की मांग लिखित में किया गया है जो अभी तक पत्र का जवाब नहीं मिला है वहीं पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संपर्क किया गया तो बताया गया कि नगर निगम सिंगरौली कार्यालय जांच कर पत्र भेज दिया गया है वही नपानि सिंगरौली के अधिकारी अंजान बने हुये और कहते है कि पत्र आया होगा देखा जायेगा वही लगता है कि प्रशासन को बड़े दुर्घटनाओं का इंतजार है ।

गनियारी के फैक्ट्री बलियरी रोड – सनसाईन स्कूल और पोस्ट आफिस रोड आवासीय कालोनी के पास गतिअवरोधक (ब्रेकर) न होने से वहां दुर्घटनाएं घटित होती हैं और वही स्थानीय रहवासियों ने उक्त स्थानों पर गतिअवरोधक (ब्रेकर) निर्माण की मांग की है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...