बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 18/01/2020 को भोपाल में म.प्र.शासन मुख्यमंत्री कमलनाथ से प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव – अमित द्विवेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल मुलाकात करते हुये क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया है।

इस ज्ञापन में विस्थापितों को रोजगार मुहैया कराने, मेडिकल, माइनिंग, इंजीनियर कॉलेज की स्थापना, बैढऩ मुख्यालय को रेल मार्ग से जोडऩे, सिंगरौली में हवाई पट्टी का निर्माण सहित अन्य मांग शामिल है ।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष – रमाशंकर शुक्ला, रामगोपाल पाल, वरूण द्विवेदी, अर्जुन सिंह, श्यामबिहारी वैश्य व अन्य लोग मौजूद रहे ।

वही भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास में प्रदेश सचिव – अमित द्विवेदी के अगुवाई में सौंपे गये 8 सूत्रीय मांग पत्रों में मुख्य रूप से सिंगरौली क्षेत्र के विस्थापितों को कंपनियों द्वारा उचित दर पर मुआवजा नहीं दिया जा रहा है एवं कंपनियों में विस्थापितों व क्षेत्र के बेरोजगारों को समुचित रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं कराये जा रहे हैं और उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाये, स्वास्थ्य सुविधा के दृष्टिकोण से मेडिकल कॉलेज की स्थापना, उच्च तकनीकी शिक्षा के लिये माइनिंग, इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जाये, बैढऩ मुख्यालय को रेलमार्ग से जोड़े जाने व सिंगरौली में हवाई पट्टी का निर्माण कराये जाने, निर्माणाधीन सीधी-सिंगरौली एनएच- 75 फोरलेन का कार्य पूर्ण कराने संबंधी मांग शामिल है और इसके अलावा परसौना -बैढऩ से शक्तिनगर-बीजपुर (छग) बायपास एवं सीधी-सिंगरौली सड़क मार्ग का निर्माण, नगर निगम क्षेत्र के माजन से नवजीवन विहार, स्टेडियम से जयंत एवं कचनी बैरियर से गनियारी पहुंच मार्ग का निर्माण एवं स्टेडियम चौक से राजकमल होटल एवं अम्बेडकर चौक तक फ्लाई ओव्हर का निर्माण संबंधी मांग शामिल है।
इस दौरान मुख्य रूप से श्याम बिहारी वैश्य, मनोज शर्मा, मोबीन अहमद, लालबिहारी पटेल, आकाश चौहान सहित अन्य कांग्रेसी प्रतिनिधि मण्डल में शामिल रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal