बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS:- सिंगरौली जिले में लगातार सिंगरौली पुलिस द्वारा अपराधियो व शान्ति व्यवस्था भंग कर उतपात मचाने वालो पर लोगो पर कार्यवाही जारी है आज उसी क्रम में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक व कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पांडेय के सतत निगरानी में खुटार चौकी प्रभारी नीरज सिंह चौहान को जरौन्धी गांव में शांति व्यवस्था में बाधा डाल उतपात मचाने वाले 2 लोगो को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली

आपको बता दे कि हर रोज की तरफ खुटार चौकी प्रभारी नीरज सिंह चौहान आज एक बार पुनः अपने क्षेत्र में भ्रमण पर थे तभी उन्हें सूचना मिली कि ग्राम जरौन्धी में दो लोग आपस मे किसी बात को लेकर एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गए है सूचना मिलते ही खुटार चौकी प्रभारी नीरज सिंह चौहान मौके पर पहुंचे तो पाया कि दोनो लोग आपस मे विवाद कर रहे थे मौके पर पहुँची खुटार पुलिस दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया की विवाद न करे लेकिन जब दोनों लोग नही माने तो खुटार पुलिस ने कृष्णा प्रसाद बिंद पिता केवला प्रसाद बिंद उम्र 32 वर्ष व बृजमोहन बिंद पिता राम प्रसाद बिंद उम्र 42 वर्ष दोनो निवासी जरौन्धी को इस्तगासा क्र. 04 , 05/20 धारा 151,107,116(3) जा.फौ. के तहत गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध कर एस डी एम कोर्ट में पेश किया गया
उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक जी.पी.कुशवाहा,प्रधान आरक्षक संतोष कुमार वैश्य,प्रधान आरक्षक रामजी पांडेय,आरक्षक दीलिप धाकड,पुष्कर पोरवाल,संजीत कुमार,मुनेंद्र मिश्रा महिला आरक्षक वर्षा पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal