Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*रोजगार प्रोत्साहन योजनान्तर्गत लाभार्थी चयन के लिए साक्षात्कार 20 को*

बलिया: बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत अब ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें परियोजना की लागत व्यवसाय क्षेत्र में दो लाख तक का तथा सेवा या उद्योग के क्षेत्र में पांच लाख तक का ऋण मिल सकेगा। इस योजना के अभ्यर्थियों के चयन केे लिए 20 जनवरी को सुबह 10 बजे विकास भवन सभागार में साक्षात्कार होगा। जिला विकास अधिकारी शशिमौली मिश्र ने सभी ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारियों को अपने ब्लॉक के इस योजना से जुड़े अभ्यर्थियों संग उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
योजना के बावत जानकारी देते हुए डीडीओ ने बताया कि लाभार्थी की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योजनान्तर्गत ऋण उन्हीं को देय होगा जिनके परिवार की वार्षिक आय दो लाख से अधिक न हो। बताया कि अनुसूचित जाति/जनजाति या दिव्यांग लाभार्थी को 35 प्रतिशत या अधिकतम 70 हजार तक का अनुदान भी मिलेगा। वहीं सामान्य लाभार्थी को 25 प्रतिशत या 50 हजार तक का अनुदान मिलेगा। ढाई लाख से अधिक के ऋण पर सामान्य लाभार्थी को 7.5 प्रतिशत व अजा/अजजा या दिव्यांग लाभार्थी को पांच प्रतिशत मार्जिन मनी जमा करना होगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...