
बलिया: गंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने खंड विकास अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों को जरूरी जिम्मेदारी सौंपी। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने भी जरूरी मुद्दों पर चर्चा की और दिशा निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि यात्रा जेपीनगर के पास महुली घाट से शुरू होगी और दूबेछपरा तक जलमार्ग से आएगी। वहां से सड़क मार्ग से यात्रा आगे बढ़ेगी। इस बीच पड़ने वाले पांच विकास खंड के खंड विकास अधिकारियों को उन्होंने व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारी सौंपी। प्रभातफेरी आदि के लिए बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीपीआरओ को साफ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएफओ श्रद्धा यादव, ईओ दिनेश विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारी थे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal