ग्वालियर-
डबराभितवार क्षेत्र के ग्राम डढूमर में दो पक्षों में लाठी, पत्थर और बंदूक व कट्टों से फायरिंग हुई। इस घटना में एक पक्ष के जय सिंह की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बादाम सिंह की मौत इलाज के दौरान हो गई। विवाद बड़ा रूप न ले इसके लिए ग्राम डढूमर में बाहर के लोगों के आने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। गांव के बाहर तैनात पुलिस के जवान किसी को भी गांव अंदर आने नहीं दे रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भितरवार सहित आसपास के कुल चार थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों की स्थिति यह है कि दहशत के चलते सभी के दरवाजे बंद हैं और वह घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। घटना के बाद से ही गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल है।
ग्राम डढूमर में दो पक्षों के बीचनाली के पानी के विवाद के बाद गोली मारकर हत्या करने वाले दीपक भार्गव, शिवराम भार्गव, कपिल भार्गव सहित सभी 12 आरोपी तो गांव से भाग गए। लेकिन इसके बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इसके मद्देनजर भितरवार पुलिस के अलावा आसपास के बेलगढ़ा, करहिया व चीनौर थाने से भी पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया है। माहौल खराब न हो इसके चलते बाहरी व्यक्तियों को गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं ग्रामीणों को भी घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। इसके चलते घटना के बाद से ही पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अपने-अपने घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। गांव के बाहर से लेकर प्रत्येक गली में पुलिस के जवान तैनात है। वहीं आरोपी पक्ष के सभी घर खाली हैं।
ग्वालियर -डबराभितवार क्षेत्र के ग्राम डढूमर में दो पक्षों में लाठी, पत्थर और बंदूक व कट्टों से फायरिंग हुई। इस घटना में एक पक्ष के जय सिंह की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बादाम सिंह की मौत इलाज के दौरान हो गई। विवाद बड़ा रूप न ले इसके लिए ग्राम डढूमर में बाहर के लोगों के आने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। गांव के बाहर तैनात पुलिस के जवान किसी को भी गांव अंदर आने नहीं दे रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भितरवार सहित आसपास के कुल चार थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों की स्थिति यह है कि दहशत के चलते सभी के दरवाजे बंद हैं और वह घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। घटना के बाद से ही गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल है।
ग्राम डढूमर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद गोली मारकर हत्या करने वाले दीपक भार्गव, शिवराम भार्गव, कपिल भार्गव सहित सभी 12 आरोपी तो गांव से भाग गए। लेकिन इसके बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इसके मद्देनजर भितरवार पुलिस के अलावा आसपास के बेलगढ़ा, करहिया व चीनौर थाने से भी पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया है। माहौल खराब न हो इसके चलते बाहरी व्यक्तियों को गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं ग्रामीणों को भी घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। इसके चलते घटना के बाद से ही पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अपने-अपने घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। गांव के बाहर से लेकर प्रत्येक गली में पुलिस के जवान तैनात है। वहीं आरोपी पक्ष के सभी घर खाली हैं।
दो पक्षों में विवाद की खबर आसपास के गांवों में फैल गई, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी 20 मिनट बाद हुई, तब मौके पर पहुंची
।
आरोपी पक्ष की महिलाओं व बच्चों ने खुद को घर में बंद किया, पुलिस ने निकाला
एक पक्ष के परिजन जो घरों में थे कैद, उन्हें सुरक्षित थाने में लेकर आई पुलिस।
आरोपियों के भागने के बाद घर में महिलाएं और बच्चे ही रह गए थे। जिसके चलते महिलाओं ने घर के अंदर से कुंदी लगा ली थी। बाहर परिहार समाज के लोगों के खड़े होने के चलते महिलाओं ने डायल 100 को सूचना कर बताया कि वह घर में फंसे हुए हैं और लोग बाहर घेरे हुए हैं। इसके बाद काफी संख्या में पुलिस आरोपियों के घर पर पहुंची और महिलाओं व बच्चों को सामान सहित सुरक्षित पुलिस थाने लेकर आई। यहां से सभी को सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया है।
20 मिनट देरी से मिली सूचना, तब पहुंची पुलिस
गांव में विवाद होने की बात शहर के अलावा आसपास के गांवों में भी फैल गई थी। लेकिन पुलिस को इसके बारे में भनक तक नहीं लगी। वहीं गांव में पुलिस न पहुंचने के चलते कुछ पत्रकारों ने थाने में विवाद की सूचना दी तब जाकर पुलिस हरकत में आई। यही वजह रही कि गांव में बीस मिनट बाद पुलिस पहुंची। ऐसे में गोली मारने के बाद दोबारा से जो मारपीट हुई वह नहीं हो पाती। हालांकि पुलिस बल पहुंचने के बाद भी काफी देर तक विवाद होता रहा और पत्थर भी फिंकते रहे।
विवाद न बढ़े इसलिए बाहर के व्यक्तियों को गांव में आने से रोका जा रहा
गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। विवाद न बढ़े इसके लिए बाहर के व्यक्ति को गांव में आने से रोका गया है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनके पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। केडी सिंह, थाना प्रभारी भितरवार
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal